एक्सप्लोरर

कांग्रेस से बीजेपी में आए नवीन जिंदल हैं सबसे ज्यादा आय घोषित करने वाले सांसद, जानें- कितनी है उनकी संपत्ति?

Naveen Jindal Net Worth: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब तक किसी भी सियासी दल ने लगातार तीन बार जीत दर्ज नहीं की थी. नवीन जिंदल ने 2024 में इस सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी के नाम ये रिकॉर्ड बना दिया. 

Naveen Jindal News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से जीत दर्ज इन दिनों चर्चा में हैं. बीजेपी सांसद जिंदग का चर्चा में रहने की एक बड़ी वजह यह भी है कि वह वित्तीय वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा आय घोषित करने वाले सांसद हैं. 

बीजेपी नवीन जिंदल ने साल 2022-23 में खुद की कुल संपत्ति 12,41,47,68,000 रुपये घोषित की थी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी साल 2022-23 में खुद की आय 74,83,99,731 रुपये थी. 

बीजेपी को तीसरी बार जीत दिलाने सांसद बने जिंदल

दरअसल, हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब तक कोई भी सियासी दल तीन बार लगातार जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन नवीन जिंदल साल 2024 में इस संसदीय सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी के नाम ये रिकॉर्ड बना दिया है. साल 2014 में भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी और फिर 2019 में प्रदेश के मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. इसी के साथ नवीन जिंदल बीजेपी के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगवाने वाले प्रत्याशी बन गए हैं.

AAP प्रत्याशी को 29 हजार मतों से हराया 

हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट पर बीजेपी के नवीन जिंदल को कुल 5,42,175 वोट मिले. जबकि सुशील गुप्ता को 5,13,154 वोट मिले. उन्होंने आप प्रत्याशी गुप्ता से 29 हजार से अधिक मतों से हराया. नवीन जिंदल ने ही अदालत में याचिका दायर कर आम आदमी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाया था. इसके लिए उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. दरअसल, 1992 में उन्होंने अपनी फैक्ट्री में तिरंगा फहराया था. इस मसले पर डीएम ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया था.

नवीन जिंदल के पिता ओपी जिंदल भी कुरुक्षेत्र से एक बार सांसद और तीन बार विधायक रहे हैं. जिंदल इंस्ट्रीज के संस्थापक ओपी जिंदल की हरियाणा सरकार में मंत्री रहते हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. ओपी जिंदल के निधन के बाद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल साल 2005 और 2009 में दो बार विधायक चुनी गईं.वह हरियाणा सरकार में मंत्री भी बनीं थीं. वर्तमान में नवीन जिंदल ओम प्रकाश जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन हैं.

हरियाणा में BJP की सीटें क्यों हुईं कम? मनोहर लाल खट्टर बोले- ' उम्मीदवार की ओर से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget