एक्सप्लोरर

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के तंज पर CM सैनी ने किया पलटवार, कहा- फुलस्टॉप लगा है तो सिर्फ आपकी...

Haryana Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार किया है. बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के नारे पर तंज कसा है.

Haryana Election 2024: हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के नारे को लेकर तंज कसा था उन्होंने कहा कि भाजपा का 'म्हारा हरियाणा - नॉन स्टॉप हरियाणा' नारा असल में 'म्हारा हरियाणा - फुल स्टॉप हरियाणा' है. जिसपर अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है. 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भूपेंद्र हुड्डा आज का म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा है फुलस्टॉप लगा है- कांग्रेस द्वारा पोषित गुंडागर्दी और दबंगई पर, दलितों-पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार पर, सरकारी नौकरियों की नीलामी पर, मासूम किसानों की जमीन कब्जा पर, कांग्रेस के दहशत के दौर पर. फुलस्टॉप लगा है तो सिर्फ आपकी राजनीति पर.

‘किस बात का नॉन स्टॉप हरियाणा’
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा सरकार न कोई बिजली का कारखाना लगा पाई, न तो कोई नया संस्थान लाई. न मेट्रो, न नयी रेलवे लाइन, न यूनिवर्सिटी, न अस्पताल बना. फिर किस बात का नॉन स्टॉप हरियाणा.

बजट को लेकर भी आई नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया
वहीं केंद्र सरकार के बजट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट गरीबों, महिलाओं,किसानों व युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को फलीभूत करने वाला बजट है.मुझे पूर्ण विश्वास है यह बजट विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा. विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिए  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

वहीं कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने बजट को निराशाजनक बताया था. उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. हरियाणा में इस साल चुनाव होने हैं लेकिन बीजेपी के पास 10 सालों में दिखाने के लिए कुछ नहीं है. बजट में जनता के हितों को अनदेखा किया गया है और सिर्फ खोखले वादों का सहारा लिया गया है. देश को असली विकास की जरूरत है, न कि सिर्फ आंकड़ों के खेल की.

यह भी पढ़ें: Anil Vij: हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज का फिर छलका दर्द, कहा- ‘मैं आइना हूं, जो मेरे सामने आता है...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget