एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हांसी में सीएम नायब सैनी ने भरी चुनावी हुंकार, इलेक्शन से पहले कर दिया ये बड़ा दावा

Haryana Election 2024: निर्वाचन आयोग ने कल हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. इसके बाद बीजेपी ने सीएम सैनी की अगुवाई में अपना चुनावी अभियान तेज कर कर दिया.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कल यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हंसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आपके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी और मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने के इरादे से आया हूं."

'जिनके बही खाते फटे हैं वो मांग रहे हिसाब'
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ लोगों ने तो कोई काम किया नहीं है, उनके बही खाते फटे हैं और वह जब बोलते हैं तो उनके मुंह से भ्रष्टाचार निकलता है. उन्होंने कहा कि जिनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे लोग हमसे हिसाब मांगते हुए घूम रहे हैं.

'डबल इंजन सरकार ने बदली हांसी की तस्वीर'
सीएम सैनी ने कहा कि मैं बड़े गर्व के साथ इस बात को आप लोगों के सामने कह रहा हूं कि पिछले 10 सालों में हांसी की तस्वीर को हमारी डबल इंजन की सरकार ने बदलने का काम किया है. उन्होंने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इसी साल 890 करोड़ की लागत से रोहतक महम हंसी नई रेलवे बनकर तैयार हुई है, जिसे सरकार ने आप लोगों को समर्पित किया है.

हरियाणा में बीजेपी के पिछले 10 सालों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, "राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी का निर्माण और हांसी को पुलिस जिला भी इन्हीं दस सालों के अंदर बनाया गया है. 

सीएम ने हांसी को जिला बनाने पर क्या कहा?
हांसी को जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के ऐलान के आचार संहिता लागू हो गई, इसी वजह से कोई घोषणा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर के बाद हांसी भी जिला बन जाएगा, इसको कोई रोक नहीं सकता है. 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने हांसी में सीवरेज लाइन और पाइप लाइन बिछाने के लिए 52 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इससे पहले उन्होंने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उन्हें विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो जाएगा यह नहीं पता था.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले JJP की क्या है स्थिति? 10 में से अब बचे हैं महज 4 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget