एक्सप्लोरर

'बीजेपी नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा...', AAP उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने नायाब सिंह सैनी सरकार को घेरा

Haryana News: हरियाणा आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है. बीजेपी सरकार देश के युवाओं के भविष्य को धूमिल करने में लगी है.

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और दूसरी पार्टियों पर लगातार हमलावर हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के बयान पर सरकार को घेरा. 

अनुराग ढांडा ने कहा, "हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा कहती हैं कि बच्चों की अच्छी शिक्षा आम आदमी की 'औकात' से बाहर की बात है. ये बीजेपी की सोच है. इससे गरीबों के बच्चों को शिक्षा के प्रति बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है. बीजेपी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ाई करे. लेकिन केजरीवाल की गारंटी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलेगी और वो भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेगी."

आप उपाध्यक्ष ढांडा ने आगे कहा, "शिक्षा बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है. बीजेपी सरकार देश के युवाओं के भविष्य को धूमिल करने में लगी है. माता पिता बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते हैं ताकि उनका बच्चा पढ़ लिखकर रोजगार पा सके और उनके बुढ़ापे का सहारा बन सके. लेकिन हरियाणा सरकार की गलत नीतियों और गलत सोच के कारण प्रदेश के स्कूलों की हालत दयनीय है."

'धूमिल हो रहा बच्चों का भविष्य'
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के स्कूलों में न शिक्षक, न पीने का पानी, न बिजली और शौचालय है. प्रदेश का भविष्य स्कूल की जर्जर इमारत में पढ़ने को मजबूर हैं. अनुराग ढांडा ने कहा "बीजेपी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के कारण आज हमारे बच्चों का भविष्य धूमिल होता जा रहा है. हरियाणा में सरकारी नौकरी के 2 लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं. इनमें से 71 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं. लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही."

आप नेता ने आगे कहा, "बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे, अपराध और अपनी जमीनें बेचकर विदेशों की तरफ जा रहा है. इसके लिए सीधे तौर पर हरियाणा की बीजेपी सरकार दोषी है. जब बच्चे नौकरी के लिए आवेदन करते हैं सरकार की मिलीभगत से पेपर लीक हो जाता है. बीजेपी की सरकार में 70 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं. इस सरकार ने युवा पीढ़ी को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है."

अनुराग ढांडा ने बताया कितने पद पड़े हैं खाली
अनुराग ढांडा ने आंकड़े बताते हुए आगे कहा, "प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों के 4500 पद खाली पड़े हैं. इसके अलावा प्रदेश के 182 में से 80 कॉलेजों में प्रिसिंपल ही नहीं हैं. प्रदेश के कॉलेजों में सरकार की तरफ से शिक्षकों के 7986 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 5416 पदों पर शिक्षक काम कर रहे हैं. इन 5416 पदों में भी 2000 से अधिक एक्सटेंशन लेक्चरर काम कर रहे हैं." 

उन्होंने ये भी दावा किया, "भिवानी में 556 में से 182, अंबाला में 260 में से 30, चरखी दादरी में 97 में से 42, फरीदाबाद में 369 में से 115, फतेहाबाद में 244 में से 80, गुरुग्राम में 674 में से 171, हिसार में 710 में से 213, करनाल में 485 में से 115, कैथल में 170 में से 76, जींद में 513 में से 159 और रेवाड़ी में 426 स्वीकृत पदों में से 188 पद खाली पड़े है. पूरे हरियाणा के सभी जिलों में कमोबेश यही हाल है."

शिक्षा की तरफ बीजेपी का ध्यान नहीं- ढांडा
आम आदमी पार्टी नेता ने कहा, "बीजेपी सरकार का शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है. अगर युवा शिक्षित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा. आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में भी दिल्ली मॉडल लागू कर रखा है. हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर अच्छे स्कूल होंगे और शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा."

उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए हैं. यही कारण है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भी दिल्ली के स्कूल देखने आईं. दिल्ली के स्कूलों में बड़े अधिकारी और एक गरीब मजदूर का बच्चा भी एक ही बेंच पर बैठकर पढ़ता है. माता पिता अपने बच्चों का नाम प्राइवेट स्कूल से कटाकर सरकारी स्कूल में दाखिला करा रहे हैं." 

AAP सरकार में मिलेगी फ्री शिक्षा- ढांडा
उन्होंने आखिर में कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा दी जाएगी. दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे. सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे. प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे, प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा."

ये भी पढ़ें

'कांग्रेस ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग, हम युवाओं के हक...', कुमारी शैलजा के आरोप पर CM सैनी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget