एक्सप्लोरर

Haryana News: महेन्द्रगढ़ में तीन चाबियों से खुलने वाली तिजोरी से गायब हुए 19 लाख, जानिए- क्या है पूरा मामला

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा की तिजोरी से 19 लाख 50 हजार 640 रुपये गायब हो गए. जब डुप्लिकेट चाबी से तिजोरी को खोला गया को उसमें सिर्फ 21 हजार 140 रुपये ही मिले.

Haryana News:  हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक बैंक की तिजोरी से 19 लाख 50 हजार 640 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधक ने पुलिस में दर्ज करवाई है. पुलिस ने बैंककर्मी सहित अन्य पर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जिला महेंद्रगढ़ के अटेली कस्बे में स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के इस मामले में बताया जा रहा है कि जिस तिजोरी से रुपये गायब हुए वो तिजोरी तीन चाबियों से खुलती है.पुलिस को दी गई शिकायत में बैंक प्रबंधक जसवंत का कहना है कि बैंक शाखा में गोदरेज की एक तिजोरी है जो तीन चाबियों से खुलती है. बीते 24 नवंबर को बैंक में सफाई का काम करवाया जा रहा था. इस दौरान उन्होनें एक चाबी जो उनके पास रहती है उसे बैंक कैशियर नवीन यादव को दे दी. नवीन के पास ही दो चाबियां और रहती है.

25 नवंबर को जब नवीन को तिजोरी से कैश निकालने के लिए कहा गया तो उसने बैंक प्रबंधक जसवंत को कहा कि उन्होनें जो उसे चाबी दी थी वो कही खो गई है. बैंक प्रबंधक का कहना है कि उस दिन बैंक रिकॉर्ड के अनुसार तिजोरी में 19 लाख 50 हजार 640 रखे हुए थे.

कैशियर नवीन ने चाबी गायब होने के बाद बोला झूठ
वही आपको बता दें कि जब बैंक प्रबंधक जसवंत ने कैशियर नवीन यादव को चाबी लाने के लिए कहा तो उसने बताया कि चाबी उसके दोस्त की कार में गलती से चली गई होगी उसका दोस्त नोएडा में रहता है. लेकिन जब नवीन से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चाबी उससे कही और खो गई है.

इसके बाद बैंक प्रबंधक जसवंत ने 29 नवंबर को नवीन को कहा कि वो मुख्यालय में चाबी खोने की सूचना पहुंचा दें. लेकिन मुख्यालय को सूचना दिए काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो बैंक प्रबंधक को पता चला कि नवीन ने सूचना ही 12 दिसंबर को पहुंचाई है.

डुप्लिकेट चाबी से खोली तिजोरी तो उड़े होश

बैंक मुख्यालय ने घटना को लापरवाही मानते हुए बाछोद शाखा के प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश को एक डुप्लिकेट चाबी से अपनी निगरानी में तिजोरी खुलवाने का आदेश दिया. उसके बाद 16 दिसंबर को जब डुप्लिकेट चाबी से तिजोरी को खोला गया तो उसमें सिर्फ 21 हजार 140 रुपये ही मिले. बाकि रुपयों का खुलासा ना होने पर पुलिस ने कैशियर नवीन यादव और गनमैन राजपाल की मामले में संदिग्ध भूमिका मानते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: पंजाब के गुरदासपुर में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर रोका, चलाया सर्च ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget