एक्सप्लोरर

गुरुग्राम-हिमाचल यूनिवर्सिटी मिलकर चलाएंगे ये दो कोर्स, छात्रों का संवरेगा भविष्य, जानें- पूरी डिटेल

Gurugram-Himachal University: गुरुग्राम और हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एमबीए इन टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी संयुक्त डिग्री कोर्स शुरू करने वाला है. इसको लेकर दोनों के बीच सहमति बनी है.

Gurugram-Himachal Pradesh University: गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. गुरुवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच एमबीए इन टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी का 2 वर्षीय संयुक्त डिग्री प्रोग्राम शुरू करने को लेकर सहमति बनी है.

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ इस संयुक्त डिग्री प्रोग्राम को लेकर एमओयू साइन करेगा. निकट भविष्य में छात्र इस पाठयक्रम में दाखिला ले पाएंगे. उन्होंने बताया कि जीयू में एमबीए इन टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कैंपस में और केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के छात्र गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ाई कर सकेंगे. यह 2 साल का कोर्स होगा और इसे पूरा करने पर छात्रों को दोनों संस्थानों की एक संयुक्त डिग्री प्रदान की जाएगी.

छात्रों के लिए खुलेंगे प्लेसमेंट के द्वार
इस अवसर पर गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि दोनों संस्थानों द्वारा मिलकर शुरू किए जाने वाला यह संयुक्त डिग्री प्रोग्राम न केवल छात्रों के लिए अभूतपूर्व प्लेसमेंट के द्वार खोलेंगा, बल्कि दोनों संस्थान के शैक्षिक परिदृश्य में भी यह कोर्स एक मिल का पत्थर साबित होने वाला है. क्योंकि भारत में टूरिज्म सेक्टर और होटल इंडस्ट्री में तेजी से विस्तार हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों संस्थान मिलकर नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुसार इस संयुक्त डिग्री प्रोग्राम को डिजाइन करेंगे. जिससे छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और वैश्विक मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा.

छात्र सपनों को उड़ान देकर बना सकेंगे सुनहरा भविष्य
प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि छात्र टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों के साथ आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस होकर इस क्षेत्र में अपने सपनों को उड़ान देकर सुनहरा भविष्य बना सकेंगे. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी बंसल ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय का दौरा किया और संयुक्त डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए जीयू के साथ एमओयू करने के लिए सहमत हुए. इस मौके पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. सुभाष कुंडू भी उपस्थित रहे.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: कौन हैं शील नागू? बने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, जानें- उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget