एक्सप्लोरर

Gurugram Fire: गुरुग्राम में झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Gurugram Fire News: गुरुग्राम के सेक्टर 65 में झुग्गियों में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं. आग इतनी भीषण थी कि गैस सिलेंडर भी फट गए, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा.

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-65 के वर्ल्ड पार्क के पास बनी झुग्गियों में शनिवार (18 मई) को आग लग गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग की चपेट में अनेक झुग्गियां आ गई. जैसे ही आग बढ़ती गई तो गैस सिलेंडर फटने लगे. इस दौरान किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों ने टैंकर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. दमकल विभाग व पुलिस की टीमों ने आग बुझाने व आग में फंसे लोगों को बचाने का काम किया.
 
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अनेक झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया. स्थानीय लोगों ने टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे. आग लगने की सूचना के करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. झुग्गियों में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं आग को बढ़ता देख अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं. 

लोगों को झुग्गियों से निकाला पुलिस टीम ने 
आग की सूचना पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण सिद्धांत जैन, सहायक पुलिस आयुक्त सोहना, गुरुग्राम व प्रबंधक सेक्टर-65 थाना विपिन अहलावत  घटनास्थल पर पहुंचे.  वहां पर झुग्गियों में आग फैल रही थी. झुग्गियों के अंदर छोटे बच्चे व महिलाएं भी थे. पुलिस टीम ने लोगों को झुग्गियों से निकाला. आग के दौरान कई गैस सिलेंडर भी फट गये. पुलिस टीम ने साहस व सूझ-बूझ का परिचय देते हुए कई छोटे बच्चों को आग से बाहर निकाला.

अवैध तौर पर किया हुआ था निर्माण
इस घटना में आग को काबू करने के बाद पुलिस को पता चला कि ये झुग्गियों में रामगढ़ गुरुग्राम के निवासी ओमबीर, श्यामबीर, सागर तथा हामिद निवासी जिला नादिया पश्चिम-बंगाल द्वारा बनाई गई हैं. ये लोग प्रति झुग्गी से 1,500 रुपये से 3,000 रुपये तक किराया वसूल करते हैं. अभी तक की जांच के दौरान तथ्य सामने आए कि झुग्गियों के रूप में यह निर्माण अवैध तौर पर किया हुआ था. किसी भी आकस्मिक आपातकालीन घटना से बचने के कोई भी सुरक्षा मापदंड नहीं अपनाए हुए थे. 

सम्बंधित धाराओं के तहत किया गया है केस दर्ज
झुग्गियां बहुत ही छोटी व तंग जगह में अधिक संख्या में बनाई हुई थी. इन लोगों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. जिसके कारण इतने लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी. इन लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-65 में सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. सेक्टर 65 थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व काबू पाने का प्रयास किया.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Punjab News: अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला की रैली में चली गोली, फायरिंग में युवक जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget