एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में रामलीला के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में मारी थी गोली

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के भीम नगर स्थित रामलीला में टेंट के पीछे कुछ युवकों का झगड़ा हो गया था. बाउंसरों ने झगड़ा खत्म करवा दिया, लेकिन बाद में तीन युवकों ने एक नाबालिग को गोली मार दी थी.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में रामलीला (Ramlila) के दौरान हुए झगड़े में नाबालिग की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) प्रवक्ता सुभाष बोकन (Subhash Bokan) ने शनिवार को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इनका झगड़ा हुआ था. इसी को लेकर तीनों ने एक युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

गौरतलब है कि गुरुवार की रात को भीम नगर स्थित रामलीला में टेंट के पीछे कुछ युवकों का झगड़ा हो गया था. रामलीला में मौजूद बाउंसरों ने उनका झगड़ा खत्म करवा दिया, लेकिन आपसी दुश्मनी रखते हुए तीन युवकों ने एक नाबालिग को गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

पुलिस ने 15 घंटों के अंदर आरोपियों को पकड़ा

इस बीच रात 12 बजे इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां चल रही रामलीला को बंद करवा दिया. पुलिस ने मृतक नाबालिग के चाचा के बयान पर केस दर्ज कर लिया. रात से ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई. अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने 15 घंटे के भीतर ही हत्या करने के तीन आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों में दो नाबालिग और एक बालिग हैं. बालिग आरोपी की पहचान रोहन (21) निवासी न्यू कॉलोनी मोड़ के रूप में हुई है.

काफी दिनों से चल रहा था झगड़ा

गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहन ने बताया कि उसका आशीष (मृतक) के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था. 19/20 अक्टूबर की रात को रामलीला मैदान में उनका फिर से झगड़ा हो गया. इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Nuh Violence: हिंसा के बाद पहली बार नूंह पहुंचे CM खट्टर, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, पीड़ितों से की भी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget