एक्सप्लोरर

Elvish Yadav: एल्विश यादव से गुरुग्राम पुलिस भी करेगी पूछताछ, प्रोटेक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी 

Elvish Yadav News: गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) से मिलेनियम सिटी के सेक्टर 53 थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की योजना में है.

Gurugram News: रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने को लेकर वायरल एक वीडियो यू-ट्यूबर एल्विश यादव पर भारी पड़ गया. रविवार को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अब गुरुग्राम पुलिस उसे प्रोटेक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है. गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव से पहले से दर्ज एक मामले में पूछताछ करेगी. 

दरअसल, गुरुग्राम पुलिस एल्विश से मिलेनियम सिटी के सेक्टर 53 थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की योजना में है. उसके खिलाफ एक युट्यूबर की पिटाई करने को लेकर केस दर्ज है. दूसरी ओर सूरजपुर कोर्ट में एल्विश यादव के वकील आज जमानत अर्जी डाल सकते हैं.

पुलिस गाजियाबाद कोर्ट में दायर करेगी याचिका

गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार एल्विश यादव को मिलेनियम सिटी के एक मॉल की एक दुकान में कंटेंट क्रिएटर सागर ठाकुर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है. सिटी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द ही गाजियाबाद कोर्ट में याचिका दायर करेगी.

गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी का कहना है कि सागर ठाकुर पर हमले के समय जो लोग एल्विश यादव के साथ थे, पुलिस उन्हें भी जानकारी मिलते ही गिरफ्तार करेगी. सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि एल्विश को सोमवार को मारपीट मामले में पेश होने का नोटिस दिया गया था.

एल्विश के वकीलों ने नहीं दी कोई जानकारी

गुरुग्राम पुलिस का कहना है, 'भले ही उसे नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यू-ट्यूबर एल्विश के वकीलों ने पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.'

गुरुग्राम पुलिस ने पेश होने का दिया था नोटिस

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया है कि एल्विश को सोमवार को मारपीट मामले में पेश होने का नोटिस दिया गया था। उसे 8 मार्च 2024 को यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटते हुए एक वीडियो में देखा गया था. 

Haryana Politics: CM सैनी की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती, याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget