एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस का अवैध शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Crime News: गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग आठ केस दर्ज किए हैं.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugram) में पुलिस द्वारा अवैध शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई है. गुरुग्राम पुलिस में अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस की सीआईए मानेसर की टीम ने थाना खेड़कीदौला क्षेत्र से 130 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है.

इसके अलावा आरोपी बबलू  को थाना डीएलएफ फेज-3 के एरिया से 24 बोतलें बियर, 88 पव्वे अंग्रेजी शराब, 78 अध्धे अंग्रेजी शराब, 16 बोतलें देशी शराब, नौ अध्धे देशी शराब और 173 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा आरोपी शिवम को पुलिस टीम ने थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम के एरिया से दो पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा आरोपी गौरव उर्फ गोलू को थाना सेक्टर-17/18 गुरुग्राम के एरिया से एक स्कूटी और 10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया है.

कई आरोपी गिरफ्तार

इसके आरोपी अलावा मंजीत को सीआईए फरूखनगर की टीम ने 18 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं एक और शिवम नाम के आरोपी को सीआईए सेक्टर-17 टीम ने थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम के एरिया से 200 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एक और गौरव नाम के आरोपी को ही सीआई सेक्टर-17 की टीम ने 200 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा दिलशाद अंसारी को सीआईए सेक्टर-17 पुलिस टीम द्वार 100 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी दर्ज केस

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों के कब्जे से कुल 58 बोतलें, 87 अध्धे, 891 पव्वे और पांच पेटी अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी बबलू पर एक्साइज एक्ट के तहत एक केस थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम में, आरोपी मंजीत पर एक्साइज एक्ट के तहत दो केस थाना फरुखनगर में, आरोपी गौरव उर्फ गोलू पर एक्साइज एक्ट के तहत दो केस थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में और आरोपी दिलशाद अंसारी पर एक्साइज एक्ट के तहत दो केस थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में दर्ज हैं.

दिवाली पर बेचने के लिए इकट्ठा की गई थी शराब

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद होने पर इनके खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग आठ केस दर्ज किए गए हैं. बता दें कि दिवाली पर बेचने के लिए पकड़े गए आरोपियों ने अवैध शराब इकट्ठा की थी, ताकि इन शराब को बेचकर वो मुनाफा कमा सकें, लेकिन आरोपी मुनाफा कमा पाते इससे पहले ही पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद  पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है.
फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Gurugram Fire Breaks: दिवाली पर गुरुग्राम में कई जगहों पर दिखा आग का तांडव, रात भर मुस्तैद रहे फायर बिग्रेड कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget