एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में खुले में नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल, नूंह की घटना के बाद प्रशासन का आदेश

Gurugram News: गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले में तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर आदेश जारी किया है. आदेश नहीं मानने पर एक्शन होगा.

Gurugram News Today: गुरुग्राम में खुले में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा. उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी कर दिया है. नूंह के बाद गुरुग्राम में भी अलग अलग इलाकों में तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. पेट्रोल पंप संचालकों को खुले में पेट्रोल-डीजल ना देने के लिए कहा गया है. धारा 144 के तहत ये आदेश जारी किया गया. अगर खुले में पेट्रोल डीजल दिया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी.

गुरुग्राम के बादशाहपुर में मंगलवार दोपहर भीड़ ने एक भोजनालय में आग लगा दी और उससे सटी दुकानों में तोड़फोड़ की. पड़ोसी नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस पर हमले के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के एक दिन बाद हिंसा का यह ताजा मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बादशाहपुर में भीड़ ने एक समुदाय विशेष की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मस्जिद के सामने नारे भी लगाए. 

Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर दिल्ली CM केजरीवाल बोले- ‘मणिपुर के बाद अब हरियाणा में इस तरह...'

पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर बाजार भी बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि ताजा हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दंगाई अपनी बाइक और अन्य वाहनों पर सवार होकर फरार हो चुके थे. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

बादशाहपुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा, “कुछ युवक बाजार में हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे और 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे. हम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाल लिया.” खबरों के मुताबिक, कादरपुर रोड पर कुछ झोपड़ी में भी आग लगा दी गई. हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है. हरियाणा में सोमवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. नूंह में होम गार्ड के दो जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जहां भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की थी, जबकि गुरुग्राम में एक मस्जिद में एक नायब इमाम की हत्या कर दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget