एक्सप्लोरर

Watch: सड़क से उठती रही चिंगारी, बाइक को टक्कर मारने के बाद 3 किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार सवार

Gurugram में एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार उसकी बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Haryana Crime News: गुरुग्राम में एक व्यक्ति को अपनी तेज रफ्तार कार द्वारा मोटरसाइकिल को तीन किलोमीटर से अधिक तक घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और जब दोपहिया वाहन कार के नीचे फंस गया, तो तेज रफ्तार कार उसे कई किलोमीटर तक घसीटती रही. मोटरसाइकिल को घसीटते हुए होंडा सिटी कार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल मालिक
गुरुग्राम के सेक्टर 65 में का यह पूरा मामला बताया जा रहा है. मोटरसाइकिल का मालिक बाउंसर का काम करता है. उसका नाम मोनू है. मोनू ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई जब वह काम करके घर लौट रहा था. सड़क किनारे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े होने के कारण वो बाल-बाल बच गया, लेकिन कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. बाउंसर मोनू ने बताया कि घटना में उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार की वजह से रोड पर चिंगारियां उठने लगीं. जिस किसी ने भी ये नजारा देखा हैरान रह गया. इस दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने मोटरसाइकिल के मालिक मोनू से संपर्क किया जिसने शिकायत दर्ज कराई. 

कार छोड़कर भागा आरोपी
पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहन के नीचे से निकलकर मोटरसाइकिल के सड़क किनारे गिर जाने के बाद कार चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया. कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

बेंगलुरु में भी हुई थी घटना
कुछ दिन पहले बेंगलुरु से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. एक युवक को टक्कर मारने के बाद महिला ने युवक को लटकाकर कार को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी को अब नहीं करनी पड़ेगी ‘पल्लेदारी’, पंजाब के सीएम ने नौकरी देने का किया ऐलान  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget