एक्सप्लोरर

कचरा फैलाने वालों की खैर नहीं! गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त ने सेक्टर-14 मार्केट का किया निरीक्षण

Gurugram News: गुरुग्राम के बाज़ारों में कचरा फैलाने पर निगम कमिश्नर ने दुकानदारों को चेताया है कि ऐसा करने पर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी. निगम कमिश्नर ने नागरिकों से डस्टबिन का इस्तेमाल करने की अपील की.

Gurugram Municipal Corporation News: गुरूग्राम के बाजारों में कचरा फैलाने वाले दुकानदारों को दो टूक बात कहते हुए नगर निगम कमिश्नर डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने साफ कहा है कि अगर उनकी दुकानों के बाहर सडक़ पर कचरा फैला मिला तो इसके जिम्मेदार वे ही होंगे. उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. इसलिए सभी दुकानदार इस बात का ध्यान रखें कि वे बाहर कचरा ना फैलाएं.

निगम कमिश्नर डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि सरकार, निगम व जिला प्रशासन शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है, लेकिन इसमें नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. नागरिक सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने की बजाए डस्टबिन का उपयोग करें तथा अपने शहर को अपना घर मानते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. निगमायुक्त ने स्वच्छता कर्मियों से भी बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया.

डस्टबिन रखना है अनिवार्य
डा. बांगड़ ने कहा कि मार्केट क्षेत्रों में उन सभी दुकानदारों के चालान किए जाएंगे, जो दुकान के बाहर सडक़ पर कचरा फेंक देते हैं, जिससे सफाई कर्मचारियों को परेशानी होती है. सभी दुकानदारों सहित अन्य स्ट्रीट वेंडरों को अपने यहां डस्टबिन रखना अनिवार्य है. कचरा केवल डस्टबिन में ही रखा जाना चाहिए, ताकि सफाईकर्मी डस्टबिन में से आसानी से कचरा निकाल सकें. यह बात उन्होंने बुधवार को सेक्टर-14 मार्केट का निरीक्षण करते हुए कही. उनके साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता व वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हरीश मेहता मौजूद थे.

निगमायुक्त ने सफाई निरीक्षकों व सुपरवाइजरों से कहा कि वे पूरे क्षेत्र की दुकान सहित वीडियोग्राफी करवाएं तथा जिन दुकानों के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ है, उसका चालान करके रिकवरी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा रात को दुकान बंद करते समय दुकान का सारा कचरा बाहर डाल दिया जाता है, जिससे सुबह के समय सफाई कर्मियों को सफाई करने व कूड़े को उठाने में ज्यादा समय लगता है. अगर सभी दुकानदार कूड़े के डस्टबिन बाहर रखें, तो कूड़ा उठान आसान व जल्दी हो पाएगा.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: किरण चौधरी के BJP में जाते ही कांग्रेस नेताओं पर भड़कीं कुमारी शैलजा, 'मां-बेटी के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget