एक्सप्लोरर

Gurugram Elections Result: लोकसभा चुनाव की काउंटिग के लिए मतगणना केंद्र तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Gurugram Lok Sabha Elections Result: लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. मतगणना केंद्र सेक्टर-14 स्थित कॉलेज में बनाया गया है. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.

Gurugram Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो गई हैं. सेक्टर-14 स्थित गल्र्स कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है. वहां पर चुनाव के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया है. सुबह 6 बजे से स्ट्रांग रूम के ताले खोले जाएंगे. इसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि सभी एजेंट को सुबह 6 बजे मतगणना केंद्रों में पहुंचना होगा. गुड़गांव और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो और सोहना, पटौदी का एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किये गये हैं.

एक मतगणना केंद्र पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए है. ईपीबीटीएस और पोस्टल बैलेट पेपर के काउटिंग सेंटर में गणना के लिए 25 टेबल लगाई गई हैं. बाकी 6 मतगणना केंद्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी. कर्मचारियों को सोमवार को  रैंडेमाइजेशन द्वारा काउटिंग सेंटर में ड्यूटी के लिए बिठा दिया गया.  

ईवीएम स्ट्रांग रूम के लॉक सुबह 6 बजे खुलेंगे

ईवीएम स्ट्रांग रूम के लॉक मंगलवार की सुबह 6 बजे खुलवाए जाएंगे. इसके लिए गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि वे अपने काउंटिंग एजेंट समय पर सुबह 6 बजे कालेज परिसर में भेज सकें. उपायुक्त ने बताया कि काउटिंग ऑब्जर्वर के सान्निध्य में मंगलवार को सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गणना करवाई जाएगी. इसके बाद ईवीएम से काउटिंग की शुरुआत होगी.

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से अपील की है कि जिस प्रकार से चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण रहा, उसी प्रकार मतगणना के दौरान भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें. जिन कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और काउटिंग एजेंटों को मंगलवार सुबह कालेज में प्रवेश करना है, वे निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए पास अवश्य लेकर आएं. बगैर पास के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा. मतगणना के कार्य के लिए करीब 700 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

कर्मचारियों व काउटिंग एजेंटों के लिए भोजन-पानी आदि की व्यवस्था यहीं की गई है. निशांत कुमार यादव ने बताया कि मतगणना एजेंट वोट की नोटिंग के लिए कागज तथा मतदान के  समय बूथ पर उन्हें दी गई फार्म-17सी की कॉपी ला सकते हैं.

 पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि राजकीय कालेज के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. किसी आम आदमी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. कॉलेज के बाहर भी यातायात प्रबंध के लिए पुलिस नाके लगा दिए गए हैं. करीब एक हजार सुरक्षा कर्मचारी मतगणना केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget