एक्सप्लोरर

Gurugram Firing: होटल में सिगरेट पीने से मना करने पर चलाई गोली, मैनेजर की शिकायत पर छह गिरफ्तार

Gurugram Hotel Firing Update: गुरुग्राम के होटल में फायरिंग से हड़कंप मच गया. सिगरेट पीने से मना करने पर खाना खाने आये छह युवकों में से एक ने होटल मैनेजर पर गोली चला दी.

Haryana News: गुरुग्राम में होटल मैनेजर को सिगरेट पीने से मना करना भारी पड़ गया. आरोप है कि युवकों में से एक ने होटल मैनेजर पर गोली चला दी. गनीमत रही कि फायरिंग में होटल बाल-बाल बच गया. गोली होटल की दीवार में लगी. आरोपी ने होटल के बाहर फायरिंग कर सनसनी मचा दी. गोली चलाने के बाद गाड़ी में बैठकर आरोपी चले गये. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना बादशाहपुर में शिकायत दी थी. शिकायतकर्ता सोहना रोड सीडी चौक स्थित श्री राम ढाबा में मैनेजर की नौकरी करता है. उसने बताया कि बीती रात कुछ लोग होटल में खाना खाने आये थे. खाना खाने आए युवक होटल में सिगरेट पीने लगे. मना करने पर उन्होंने बहस की.

इस दौरान एक आरोपी ने गोली चलाकर सनसनी मचा दी. गनीमत रही कि गोली दीवार में लगी. होटल के बाहर भी फायरिंग की गयी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गये. शिकायतकर्ता का कहना था कि थोड़ी देर बाद मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया.


Gurugram Firing: होटल में सिगरेट पीने से मना करने पर चलाई गोली, मैनेजर की शिकायत पर छह गिरफ्तार

सिगरेट पीने से मना करने पर चलाई गोली

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को आज धर दबोचा गया. पकड़े गये आरोपियों की पहचान गौरव निवासी बसई (गुरुग्राम), अंकित निवासी वजीरपुर (गुरुग्राम), मोहित निवासी गांव खांडसा (गुरुग्राम), मयंक उर्फ मोनू निवासी शक्ति पार्क (गुरुग्राम), नितिन निवासी ओम नगर (गुरुग्राम) और रोहित निवासी ओम नगर (गुरुग्राम) के रूप में हुई है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को आज जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी. रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियार और गाड़ी की निशानदेही की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Haryana Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रही है कलह? कुमारी सैलजा ने सब खुलकर बता दिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget