एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में प्रधान समेत तीन लोग गिरफ्तार, श्मशान घाट की दीवार गिरने से 5 लोगों की हुई थी मौत

Gurugram Wall Collapse Case: आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह ओबेरॉय (प्रधान), सुभाष चंद खरबंदा (सेक्रेटरी) और कृष्ण कुमार (सदस्य) के रूप में हुई. इस मामले में घायल दिलीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी.

Gurugram: बीती 20 अप्रैल को मदनपुरी श्मशान घाट की अर्जुन नगर की तरफ दीवार गिरने व उसमें दबकर तीन लोगों व दो बच्चियों समेत पांच की मौत के मामले में पुलिस ने श्मशान घाट सुधार समिति के पदाधिकारियों को अरेस्ट किया है. पीड़ित परिवारों की मांग पर पुलिस ने प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है.

उपायुक्त निशांत यादव ने इमारत ढहने की जांच के लिए उप-विभागीय मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल भी गठित किया. रविवार सुबह, पीड़ितों के परिवार 150 लोगों के एक समूह में शामिल थे, जिन्होंने पटौदी चौक पर एक घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया.

एक घायल की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह ओबेरॉय (प्रधान), सुभाष चंद खरबंदा (सेक्रेटरी) व कृष्ण कुमार (सदस्य) के रूप में हुई. इस मामले में घायल दिलीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी. शिकायत में कहा गया था कि उसने शमशान भूमि सुधार समिति के सदस्यों को दीवार टेढ़ी होने की जानकारी पहले ही दी थी. लेकिन समिति के सदस्यों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया.

समिति की लापरवाही से हादसा होने की कही बात
उनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ. इस घटना में तान्या पुत्री विनोद निवासी वीर नगर, देवीदयाल उर्फ पप्पू निवासी अर्जुन नगर, मनोज गाबा निवासी अर्जुन नगर, कृष्ण कुमार निवासी अर्जुन नगर व खुशबू पुत्री सुनील कुमार निवासी वीर नगर की मृत्यु हुई है. पीड़ित परिवारों ने समिति के सदस्यों को कड़ी सजा दिलाने की पुलिस से मांग की है.  

5 लोगों की हो गई थी मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी वहीं दो लोग घायल बताये जा रहे हैं. यह हादसा श्मशान घाट की दीवार गिरने से हुआ था.

 गुरुग्राम से राजेश यादव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Election: बीजेपी के 400 पार के नारे पर अभय चौटाला की दो टूक, बोले- 'हरियाणा में भी ये...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget