एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पहले BJYM का ऐलान, 11-14 अगस्त तक मनाएंगे 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

BJYM on Independence Day 2024: देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजयुमो 11 से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाएगी. इसको लेकर कल भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.

Haryana News Today: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है. यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और चार दिनों तक चलेगा. 

बीजेपी 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी. तेजस्वी सूर्या बुधवार (7 अगस्त) को यहां बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है. 

'20 करोड़ घरों पर लगेगा तिरंगा'
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तीसरे साल भी देश- प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है. 

अभियान के तहत तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी और क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस दौरान पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

भाजयुमो का 11 से 14 अगस्त तक प्लान
सूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा के जरिये 11 से 14 अगस्त तक प्रदेश के हर मंडल और जिला स्तर पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा. इन बाइक रैलियों में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे. 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत युवा मोर्चा 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में जिला स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पवित्र स्थलों, स्वतंत्र सेनानियों की मूर्तियों पर साफ-सफाई करेगी और श्रद्धांजलि- पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश के हर जिले में सेमिनार होंगे. उन्होंने कहा कि विभाजन के समय जिस प्रकार की हिंसा देश के जनमानस ने झेली है इसके बारे में चर्चाएं होंगी.

भाजयुमो के नेता बैठक में रहे मौजूद
बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश संयोजक विपुल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, जिला अध्यक्ष कमल यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त आदि उपस्थित रहे.

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश और समाज सामूहिक भावना से चलता है. हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं और जनमानस का देश के प्रति जो कमिटमेंट है, उसको प्रेरित और जागरूक करना है.

ये भी पढ़ें: Haryana News: खुशखबरी! हरियाणा रोडवेज से सफर हुआ आसान, जानें कैसे यात्री फ्री में कर सकेंगे सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget