एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के नए एजी बने गुरमिंदर सिंह गैरी, मान कैबिनेट की बैठक में नाम पर लगी मुहर

Punjab New Advocate General News: पंजाब के नए एजी गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में 1989 में शामिल हुए थे. उन्हें साल 2014 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला था.

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब के नए एडवोकेट जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी (Gurminder Singh Garry) होंगे. एडवोकेट जनरल विनोद घई (Vindo Ghai) के इस्तीफे के बाद गुरमिंदर सिंह गैरी को नया एजी बनाया गया है. पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें नए एजी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. नए एजी के तौर पर गुरमिंदर सिंह गैरी के नाम पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी.

गौरतलब है कि एडवोकेट गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में 1989 में शामिल हुए थे. गुरमिंदर सिंह गैरी को साल 2014 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला था. गुरमिंदर सिंह गैरी अभी हरियाणा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज पदोन्नति मामले में भी वकील हैं. इस मामले को लेकर वो जजों की तरफ से पैरवी कर रहे हैं. 

डेढ़ साल में तीसरे एडवोकेट जनरल बने गैरी

बता दें कि विनोद घई से पहले सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिंह सिद्धू एडवोकेट जनरल थे. उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने में अहम भूमिका निभाई थी. सिद्धू कई बार पंजाब हरियाणा-बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लेकिन, 19 जुलाई को अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, इसके पीछे उन्होंने अपनी व्यक्तिगत वजह बताई थी.

राम रहीम के वकील भी रहे थे विनोद घई

इसके बाद विनोद घई को एडवोकेट जनरल बनाया गया. एडवोकेट विनोद घई बेअदबी केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के वकील भी रह चुके हैं. लेकिन, कुछ दिनों पहले पंचायती राज खत्म करने के मामले में सरकार की खूब किरकिरी हुई थी. इसके अलावा अन्य कुछ योजनाओं में भी पंजाब सरकार की आलोचना हुई है. तब से लगातार एडवोकेट जनरल के बदले जाने की चर्चा हो रही थी. अब विनोद घई के इस्तीफे के बाद गुरमिंदर सिंह गैरी नए एडवोकेट जनरल बने हैं.

ये भी पढ़ें- Gurugram News: गुरुग्राम में हजारों ITI पास युवाओं को मिला रोजगार, ADC ने जॉब नहीं देने वाली कंपनियों से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget