एक्सप्लोरर

Golden Temple: स्वर्ण मंदिर में विवाद मामले में आया नया मोड, आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने मांगी माफी, कहा- ‘विवाद पैदा करने का नहीं था इरादा’

Golden Temple: स्वर्ण मंदिर में लड़की की एंट्री को लेकर वायरल हुए वीडियो को लेकर अब उसके पिता ने माफी मांगी है. लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो इतना वायरल हो जाएगा.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लड़की को जाने से रोकने को लेकर हुए विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है. लड़की के पिता ने मामले को लेकर अब माफी मांगी है. उनका कहना है कि इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. उनका विवाद पैदा करने का कोई इरादा नहीं था. अगर उनकी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई है तो वो उसके लिए माफी मांगते है. लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था वीडियो इतना वायरल हो जाएगा और उसे गलत तरीके से लिया जाएगा. 

सुरक्षा के सबूत के तौर पर भेजा था वीडियो
वही मामले को लेकर अंबाला की रहने वाली उस लड़की का कहना है कि उसने सुरक्षा के सबूत के तौर पर व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो शेय़र किया था. ताकि बाद में कुछ गलत ना हो जाए. लेकिन उसे नहीं पता था कि वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. लड़की का कहना है कि जब वो स्वर्ण मंदिर गई तो उसे ड्रेस एडजस्ट करने के लिए भी कहा गया था, तो उसने कहते ही अपनी ड्रेस एडजस्ट कर ली. लेकिन जब एक सेवादार ने चेहरे पर झंडा देखा तो उसके बाद सारा मामला हुआ जो उस वीडियो में है. 

‘मत्था टेकने जाएंगे स्वर्ण मंदिर’
लड़की के पिता ने कहा कि वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सिख समुदाय, स्वर्ण मंदिर के सेवादार, एसजीपीसी और उनके परिवार को लेकर गलत टिप्पणियां कर रहे है. वो फिर से स्वर्ण मंदिर जाकर, मत्था टेककर, देश के सद्भाव के लिए प्रार्थना करेंगे. क्योंकि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.

एसजीपीसी ने पहली ही मांगी थी माफी
वहीं आपको बता दें कि इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी माफी मांगते हुए कहा था कि अगर किसी को स्वर्ण मंदिर के सेवादार की वजह से ठेस पहुंची तो वो क्षमा मांगते है. लेकिन बड़े शर्म की बात है कि लोग ट्वीट कर रहे हैं, यहां देश विदेशों से जितने भी श्रदालु आते हैं, हम उनका आदर करते है.

 यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'मर्द की तरह लड़ाई करो...', अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोकने से भड़के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget