एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के बार-बार वीडियो जारी करने के पीछे क्या मकसद? 10 प्वाइंट में समझिए

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है और पंजाब समेत 9 राज्यों की पुलिस उसे ढूंढने में जुटी हुई है. इस बीच भगोड़ा अमृतपाल दो वीडियो जारी कर चुका है.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. पंजाब समेत 9 राज्यों की पुलिस भगोड़े अमृतपाल को ढूंढने में जुटी है. अजनाला में वरिंदर सिंह को अगवा कर मारपीट करने, अमृतसर में 15 फरवरी को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सीएम के खिलाफ हेट स्पीच, मोगा में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ हेट स्पीच, अजनाला में हिंसा और थाने पर कब्जा करने जैसे कई आरोपों के तहत अमृतपाल सिंह की तलाश की जा रही है. लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और लगातार पुलिस को चेता रहा है.

12 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक पुलिस के खाली हाथ हैं. वहीं भगोड़े अमृतपाल ने दो वीडियो और एक ऑडियो क्लिप जारी करके प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अमृतपाल इन वीडियोज के जरिए जहां एक तरफ अपनी मांग रख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस को भटका भी रहा है. ऐसे में आइए जानते के बार-बार वीडियो जारी करने पर 10 बड़ी बातें.

1. गिरफ्तारी पर सवाल

18 मार्च से फरार अमृतपाल को 9 राज्यों की पुलिस मिलकर भी नहीं पकड़ पा रही है. अमृतपाल ने पहले एक वीडियो जारी करते हुए अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे. अमृतपाल का कहना था कि अगर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने था तो उसे उसके घर से आकर गिरफ्तार करती. वहीं अपनी दूसरी वीडियो में अमृतपाल का कहना है कि उस पर ऊपर वाले की कृपा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता है. उसने यह भी कहा है कि वह हुकूमत से नहीं डरता.

2. सरेंडर की 3 शर्तें

बता दें कि भगोड़े अमृतपाल ने सरेंडर करने के लिए तीन शर्ते रखी हैं. उसकी पहली शर्त यह है कि उसकी गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए. दूसरी शर्त ये है कि उसे पंजाब की जेल में ही रखा जाए.वहीं उसकी तीसरी शर्त यह है कि उसके साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट न की जाए.

3. साथियों की रिहाई की मांग

अमृतपाल ने वीडियो में पंजाबी में कहा, “जिनको ऐसा लगता है कि मैं भगोड़ा हूं और मैंने अपने साथियों को छोड़ दिया है, उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए. मुझे मौत का डर नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने पेश होउंगा और 'संगत' के बीच भी आउंगा. गौरतलब है कि सिंह और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था और इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने सिंह और उसके खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. अब अमृतपाल अपने सहयोगियों की रिहाई की मांग कर रहा है.

4. सरकार की मंशा पर सवाल

भगोड़ा अमृतपाल ने पंजाब पुलिस पर उसके खिलाफ साजिश करने का भी आरोप लगाया है. लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

5. पंजाब पुलिस को चेतावनी

नए वीडियो में अमृतपाल ने कहा है कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने आएगा. वहीं एक दिन पहले सिंह ने पंजाब पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी.

6. विदेश भागने की कोशिश पर सफाई

बीते दिनों यह खबर आई थी कि अमृतपाल लंदन भागने की फिराक में है. तलाशी के दौरान पुलिस को उसका पासपोर्ट भी नहीं मिला था. वहीं अमृतपाल ने अपने विदेश जाने की अटकलों पर सफाई दी है. अमृतपाल ने कहा है कि 'मैं इस धरती का हूं और यहीं मेरा खून गिरेगा. मैं भगोड़ा होने के बारे में सोच भी नहीं सकता.'

7. सरेंडर की बातों को खारिज किया

अमृतपाल सिंह अपने आत्मसमर्पण पर बातचीत करने की अटकलों को खारिज करते सुना गया और उसने अकाल तख्त से “सरबत खालसा” बुलाने के लिए फिर से कहा. 

8. 'भगोड़ा नहीं बागी हूं' 

अमृतपाल ने कहा कि- मैं भगोड़ा नहीं, बागी हूं और जो बगावत के दिन होते हैं, उसे काटते हुए हमें बहुत कुछ झेलना पड़ता है. एक दिन में 20-22 मील सफर पैदल करना पड़ रहा है. खाना मिला तो ठीक वरना पानी पीकर गुजारा करना पड़ता है. बगावत के दिन काटने मुश्किल हैं लेकिन मैं संगत को कहता हूं कि हमें चड़दीकलां में रहना है. इस रास्ते पर चलने से पहले ही हमें पता था कि यह कांटों भरी राह है'

9. बिना पगड़ी वायरल फोटो पर जवाब

बीते दिनों पंजाब पुलिस ने बिना पगड़ी और क्लीन शेव के साथ अमृतपाल की तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में अमृतपाल शॉर्ट हेयर कट के साथ काफी यंग नजर आ रहा था. इस संबंध में बात करते हुए अमृतपाल ने कहा कि मैंने अपने केश कत्ल नहीं कराएं हैं. अपने केश कत्ल करवाने से पहले मैं अपना सिर कटाने के बारे में सोचता हूं.

10. धार्मिक जागरूकता रैली निकालने की अपील-

अमृतपाल ने वीडियो में सरबत खालसा निकाले जाने की भी अपील की है. उसने कहा-'मेरी संगतों से अपील है कि मैंने सरबत खालसा के लिए कॉल दी है. अगर आपने वहीर निकालनी है तो अकाल तख्त से वहीर निकले और वह तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में जाकर सरबत खालसा हो.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह मामले में पकड़े गए लोगों में से 348 रिहा, पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, हवलदार की हालत नाजुक
मोगा में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, हवलदार की हालत नाजुक
Explained: '1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो...', आप विधायक बोले- जो हुक्म! मुख्यमंत्री को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
'बेअदबी कानून संशोधित करो', AAP MLA ने बिना पढ़े साइन किए, CM को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
पंजाब: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त का सख्त रुख, सिख विधायकों को एक महीने का अल्टीमेटम
पंजाब: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त का सख्त रुख, सिख विधायकों को एक महीने का अल्टीमेटम
लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक
लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget