एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: भगोड़े अमृतपाल सिंह ने मांगी ब्रिटेन की नागरिकता, खुफिया रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Amritpal Singh News: शीर्ष खुफिया सूत्रों ने अमृतपाल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है कि वो ब्रिटेन की नागरिकता लेना चाहता था, जिसके लिए उसने फरवरी में ही आवेदन भी कर दिया था.

Amritpal Singh Arrest Operation: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ आज सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है. इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता लेना चाहता है. जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था. अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं. इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी. हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है. उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. 

समाज सुधारक के तौर पर किया पेश

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है. इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था. अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे. इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी. अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था.

धर्म की आड़ में खतरनाक मंसूबे

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन नशामुक्ति केंद्रों वारिस पंजाब दे संगठन की तरफ से संचालित किया जाता था. दरअसल, उनका इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए भी किया जाता था. इन नशामुक्ति केंद्रों पर कोई डॉक्टरों नहीं रखे जाते थे, बल्कि कम गुणवत्ता वाले सस्ते एंटीडोट्स दिए जाते थे. जिससे उनको नशीले पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था. इन केंद्रों पर अमृतपाल के फरमान का पालन किया जाता था. अगर कोई उसके आदेशों का पालन नहीं करता था तो उसे पीटा जाता था. अधिकारियों का कहना है कि अमृतपाल धर्म की आड़ में अपने मकसद में कामयाब भी हो रहा था. 

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: 100 रुपये देकर जुगाड़ से भागा अमृतपाल सिंह, लिफ्ट देने वाले शख्स ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब में चुनावी तैयारी तेज, परगट सिंह और सचिन पायलट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पंजाब में चुनावी तैयारी तेज, परगट सिंह और सचिन पायलट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, 'AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका...'
पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, 'AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget