एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हुड्डा के निशाने पर बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार, कहा- ‘तबाही के बावजूद गहरी नींद...'

पूर्व सीएम हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के बजाय बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली योजना बन गई है.

Haryana News: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार हालिया बाढ़ से बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बावजूद गहरी नींद में सोई हुई है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है. 

किसानों को फसलों का मुआवजा देने की मांग
एक बयान के अनुसार, राज्य भर में बाढ़-प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हुड्डा ने रोहतक के रिठाल, काहनी, घिलोड़, जसिया, ब्राह्मणवास, बसंतपुर, धामद, मकड़ौली कलां और किलोई गांवों का दौरा किया और लोगों की परेशानियां सुनीं. इससे पहले, हुड्डा ने रोहतक शहर के सुखपुरा चौक समेत कई इलाकों में भी जलभराव का जायजा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि सरकार ने शहरों और गांवों में सीवेज और नालियों की सफाई नहीं कराई, यही कारण है कि जलजमाव की समस्या इतनी विकराल हो गई है. हर बारिश के बाद शहरों की सड़कों पर जलजमाव हो जाता है. हुडा ने कहा, “कांग्रेस की मांग है कि सरकार उन किसानों को फसल 40,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे जिनकी फसल बर्बाद हुई है. जलजमाव के कारण खेतों में लगी पानी की मोटर और पंप सेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 

लोगों के नुकसान की भरपाई जल्द हो
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के बजाय बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली योजना बन गई है. उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पशुओं के चारे की भी कमी हो गई है. ऐसे में सरकार को चारे की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि घरों, दुकानों और व्यवसायों को हुए नुकसान की भरपाई भी जल्द से जल्द की जानी चाहिए. हुड्डा ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब तबके को हुआ है. खेतिहर मजदूरों को काम नहीं मिल पाया है. सरकार को मनरेगा मजदूरों को भी कम से कम 30 दिन की अतिरिक्त मजदूरी देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Punjab: सीएम मान का मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार, कहा- ‘जब देश PM, गृह मंत्री और राज्यपालों को ही चलाना है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget