एक्सप्लोरर

Punjab: फाजिल्का में बारिश का कहर, टूटी ड्रेनें, डूबी फसलें, गांव छोड़ने को मजबूर लोग

Punjab News: फाजिल्का में बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। ड्रेनों की सफाई न होने से हजारों एकड़ फसल डूबी, गांव जलमग्न हुए. लोग बोले- समय रहते कदम उठते तो बचाव हो सकता था.

फाजिल्का जिले के कई गांव इन दिनों भारी बरसात के बाद आई आफत से जूझ रहे हैं. बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश के बाद इलाके की कई ड्रेनें टूट गईं, जिससे हजारों एकड़ खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं. हालात इतने खराब हो गए हैं कि गांवों में ढाणियों का सड़कों से संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है. कुछ मकान भी पानी और नमी के चलते ढह गए हैं. लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं.

खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात ने सब कुछ तबाह कर दिया है. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और प्रशासन की तरफ से पहले कोई मदद नहीं मिली. लोगों को खुद ही अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. अब जब हालात गंभीर हो गए हैं, तो इलाके के नेता और प्रशासन के अधिकारी गांवों का दौरा करने निकले हैं.

एसडीएम ने लिया हालत का जायजा 

फाजिल्का के एसडीएम कृष्णपाल राजपूत खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले पानी की निकासी का इंतजाम करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में पटवारी और बीडीपीओ के साथ मिलकर फसलों का सर्वे करवाया जाएगा. सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ड्रेनों की सफाई न होने से निकासी रुकी

गांव के लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में ऐसी ही हालत हो जाती है, लेकिन ड्रेनों की समय पर सफाई नहीं होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती. इस बार भी यही हुआ और नतीजा सबके सामने है.

गांववाले मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इस बार सिर्फ सर्वे और आश्वासन तक न रुके, बल्कि सही तरीके से मुआवजा दे और ड्रेनों की स्थायी मरम्मत करवाए ताकि भविष्य में ऐसा नुकसान दोबारा न हो.

फिलहाल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन ग्रामीणों की चिंता इस बात को लेकर है कि उनकी बर्बाद फसलों की भरपाई कैसे होगी और कब तक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget