एक्सप्लोरर

Punjab: फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने को लेकर झगड़ा, मालिक ने चलाई गोली, एक घायल

Faridkot News: डीएसपी शमशेर सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी. यहां तेल डलवाने आए कुछ युवकों का पंप के मालिक के साथ झगड़ा हो गया. पंप के मालिक ने फायर कर दिया.

Punjab News: ट्रक डाइवर्स की हड़ताल के बीच पंजाब में हर जगह पेट्रोल पंपों पर भीड़ है. इस बीच फरीदकोट जिले के एक गांव में तेल डलवाने को लेकर झगड़ा हो गया. मामला इस कदर बिगड़ गया कि गोली चल गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना फार्डकोट के गांव औलख की है. जहां पेट्रोल भरवाने आए कुछ युवकों की पेट्रोल पंप के मालिक के साथ बहस हो गई. मामला इस कदर बढ़ गया कि पंप के मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी और और एक युवक जिसकी पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई की, टांग में लग गई.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा शाम कि पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बरजिंदर सिंह ने फायर कर दिया और जो युवक झगड़ रहे थे उनमें से एक अमरिंदर सिंह को गोली लगी. डीएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर काफी लंबी लाइन थी और किसी वजह से झगड़ा हो गया. घायल युवक खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल में इलाज करवाया जा रहा है.

चंडीगढ़: टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को इससे ज्यादा नहीं मिलेगा तेल, हड़ताल के चलते फैसला

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को अफरातफरी का माहौल रहा और कतार में खड़े वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों में ईंधन भरवाने की जद्दोजहद करते नजर आए.   लोग वाहन से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में सख्त सजा का कानूनी प्रावधान प्रस्तावित करने के खिलाफ ट्रक चालकों की हड़ताल के मद्देनजर ईंधन की आपूर्ति ठप होने को लेकर आशंकित हैं.  

हरियाणा में कानून के नए प्रावधान के खिलाफ बस संचालक और ऑटो रिक्शा संघ भी शामिल हो गए और अंबाला में कुछ पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी की खबर मिली. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी वाहन मालिक घबराहट में ईंधन की खरीददारी करते नजर आए. औपनिवेशिक काल की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) का स्थान लेने जा रही भारतीय न्याय संहिता में प्रावधान किया गया है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले और पुलिस या प्रशासन को सूचित किए बिना भागने वाले चालकों 10 साल तक की जेल या सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget