एक्सप्लोरर

Punjab: मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi के रिश्तेदार के घर ED की रेड, बोले- चुनाव से पहले दबाव बना रहा केंद्र

Punjab ED Raid: ईडी ने पंजाब में लगभग 10 जगहों पर छापेमारी की. ईडी की टीम ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर पर भी रेड मारी है.

Punjab ED Raid Charanjit Singh Channi: पंजाब से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. ईडी ने राज्य में लगभग 10 जगहों पर छापेमारी की है. यह खबर तब ज्यादा बड़ी हो गई, जब पता चला की छापेमारी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर हुई है. ईडी ने मोहाली, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में दबिश दी.

ईडी ने मोहाली के एक निजी अपार्टमेंट में रेड मारी. यह रेड काफी लंबी चली. अपार्टमेंट के सेक्रेटरी ने बताया कि सुबह 8 बजे रेड शुरू हुई है. यहां ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम भी पहुंची है. वहीं दूसरी ओर लुधियाना के एक घर में रेड मारी गई. इसक साथ-साथ फतेहगढ़ साहिब के गांव बुगा कलां में कांग्रेस के सरपंच रनदीप सिंह के घर पर भी ईडी ने छापा मारा. ईडी की टीम ने यहां पंजाब पुलिस को भी अंदर नहीं जाने दिया. बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब मे कांग्रेस सरपंच की नजदीकियां पंजाब के कृषि मंत्री रनदीप सिंह काका से हैं.

पंजाब मे हुई ईडी रेड के बाद सियासत में हलचल मच गई है. पंजाब के सीएम चरणोजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में जब चुनाव हुए थे तो ऐसे ही रेड हुई थी. ईडी की रेड करवा कर दबाव बनाया जा रहा है. अब जब चुनाव आ गए हैं तो इनको ईडी की रेड याद आ गई है. ये सब दबाव हम झेलने के लिए तैयार है. कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को दबाने की कोशिश की जा रही है. साल 2018 की किसी एफआईआर को आधार बनाकर ये रेड की जा रही है. तब तो मैं सीएम भी नही था. पिछले दिनों में जो कार्यक्रम हुए है आप सब को पता है उसके बदले में अब ये पंजाब की कांग्रेस को और मुझे दबाने की ये सब कोशिश की जा रही है. ये सफल नहीं होगी. हम चुनाव को आगे बढ़ाएंगे. इसे विफल नहीं होने देंगे. हमारे मंत्रीयो और मुझे टारगेट किया जा रहा है. पंजाबी कभी दबते नही है मै ये बता देना चाहता हूं.''

Punjab Election 2022: भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

पंजाब की सत्ताधारी पार्टी पर रेड हुई तो विपक्ष को भी निशाना साधने का मौका मिल गया है. आप के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा, ''कोई न कोई तो पुख्ता सबूत होंगे तभी ये छापे पड़े हैं. आप तो शुरू से ही कहती रही है कि सीएम के इलाके मे माईनिंग होती रही है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मेरे कुछ मंत्री माईनिंग मे शामिल थे. हो सकता है कि कैप्टन साहब ने फाईलें दे दी हों. नाजायज माईनिंग में सीएम व उनके रिश्तेदार शामिल हैं. हम तो ये पहले से ही बोलते रहे हैं.''

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ''जो भी गलत काम करेगा उस पर कारवाई तो होगी ही. ये तो नवजोत सिद्धू ही कह रहे हैं कि हमारे मंत्री इसमें शामिल हैं. साल 2018 में जब ये केस शुरू हुआ था तो पंजाब कैबिनेट में बहुत शोर मचा था औऱ तब ये सामने आया था कि चन्नी इसमें शामिल हैं.पर सीएम चन्नी ने कहा था कि ये मेरे रिश्तेदार नहीं है. अगर कुछ गलत कुछ किया ही नही तो डर किस बात का है.''

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ईडी की रेड होने का यह मतलब नहीं कि वह मुजरिम है. जब तक ये साबित नहीं होता कि वह गिल्टी है. जिस पर रेड हुई है उसे एक्सप्लेन करना होगा.

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि सबसे बड़ा रेत माफीया पंजाब का सीएम चन्नी है. करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. कांग्रेस के विधायकों और मंत्रीयों ने सीएम चरनजीत ने हमेशा रेत माफीया को बचाया है. अब ये सारे जेल के अंदर जाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget