एक्सप्लोरर

हरियाणा में वोटिंग डेट बदलने की मांग पर दुष्यंत चौटाला का बयान, BJP के लिए कर दी ये भविष्यवाणी

Haryana Assembly Election: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. बीजेपी ने मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है. बीजेपी की मांग पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बयान दिया है.

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी (BJP) की मांग पर हरियाणा में सियासत शुरू हो गयी है. हरियाणा की बीजेपी इकाई ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. पत्र के जरिये वोटिंग की तारीख बदलने की मांग की गयी है. हरियाणा में एक अक्टूबर को चुनाव होने हैं. बीजेपी की मांग पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) का बड़ा बयान सामने आया है.

जींद (Jind) में उन्होंने आज दावा किया कि बीजेपी को 20 सीट से भी कम मिलने जा रहा है. इसलिए मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीट कम आने की आशंका में बीजेपी घबराई हुई है.

दुष्यंत चौटाला ने विपक्ष पर भी हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि उचाना विधानसभा की जनता जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार को आशीर्वाद देगी. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को उचाना की जनता नकार देगी. उन्होंने कहा कि उचाना में पीएम मोदी के प्रचार करने का भी बीजेपी को फायदा नहीं मिलेगा. उचाना की जनता ने जेजेपी उम्मीदवार को विधानसभा भेजने का मन बना लिया है. दुष्यंत चौटाला ने दावा किया जेजेपी पहले से ज्यादा सीट जीतकर विधानसभा में पहुंचेगी.

बीजेपी की मांग पर क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

उन्होंने चौधरी वीरेन्द्र सिंह के बयान पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि हम चुनावी मैदान में लड़कर जीत दर्ज करेंगे. दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में एक अक्टूबर को मतदान कराये जायेंगे.

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटिंग डेट आगे बढ़ाने की मांग की है. पत्र में तर्क दिया गया है कि लगातार छुट्टियां होने की वजह से मतदान प्रतिशत में गिरावट की आशंका है. बीजेपी की मांग पर जेजेपी को हमला करने का मौका मिल गया. 

(रिपोर्ट- सोमनाथ गोयल)

ये भी पढ़ें-

हरियाणा चुनाव पर मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, 'अपनी हार सामने देखकर BJP...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget