एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट को लेकर दुष्यंत चौटाला की PM मोदी से अपील, 'सचिन तेंदुलकर की तरह...'

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के ओलिंपिक के प्रदर्शन के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बड़ी मांग रखी है. उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग को दोहराया है.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने रेस्लर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को राज्यसभा भेजे जाने की मांग की है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि उन्हें राज्यसभा का मनोनीत सदस्य बनाया जाए जैसे सचिन तेंदुलकर को बनाया गया था. बता दें कि राज्यसभा में मनोनीत सदस्य बनाने की व्यवस्था है. 

दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को 'एक्स' पर अपनी मांगों को लेकर पोस्ट किया, ''राज्यसभा में 4 मनोनीत सदस्यों की सीट ख़ाली है जिस पर राष्ट्रपति जी जल्द ही 4 सदस्यों को मनोनीत करेंगी. राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी से मेरा निवेदन है कि वो सचिन तेंदुलकर की तरह देश की बहादुर बेटी विनेश फोगाट को भी राज्यसभा में मनोनीत करे ताकि युवाओं,महिलाओं और खिलाड़ियों की एक मज़बूत आवाज़ देश की संसद में पहुंचे.''

बहादुर बेटी को मिले सम्मान- चौटाला
चौटाला ने आगे लिखा, ''विनेश फोगाट जैसी अंतरराष्ट्रीय गौरव पहलवान को पार्टी की राजनीति और चुनाव से नहीं गुजरना चाहिए. देश का मानना है कि राज्यसभा में मनोनीत होना ही भारत की इस बहादुर बेटी का असली सम्मान होगा जिसकी वो हक़दार है. विनेश इसी 25 अगस्त को मनोनयन की सभी योग्यताएं पूरी कर लेंगी.''

बता दें कि विनेश का प्रदर्शन ओलिंपिक के सेमिफाइनल में शानदार रहा था और उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन 100 किलोग्राम भार ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल से पहले ही डिस्क्वॉलिफाई कर दिया गया था. जिस वजह से भारत में इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ था और राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई थी. 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर चुके हैं यह मांग
दुष्यंत चौटाला की तरह कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग की थी. हालांकि उनकी इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय चौटाला ने कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा द्वारा विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने की मांग भी राजनीति से प्रेरित है. पिछले ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जब गोल्ड जीतकर देश को गर्वित किया उस समय भी राज्यसभा चुनाव थे तब हुड्डा ने नीरज को राज्यसभा में भेजने की बजाए अपने बेटे को राज्यसभा क्यों भेजा?

ये भी पढे़ं- Jind Crime: जींद में 13 साल लड़के ने 5 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, एकांत में ले जाकर किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget