एक्सप्लोरर

Haryana Doctors Strike: हरियाणा में आज फिर डॉक्टरों की हड़ताल, OPD रहेगी बंद, नहीं होंगे ऑपरेशन, जानें वजह

Doctors Strike In Haryana: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आज यानी शुक्रवार को ओपीडी और ऑपरेशन का काम ठप रहेगा. इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी.

Haryana News: हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज यानी शुक्रवार को फिर हड़ताल पर हैं. 27 दिसंबर को भी डॉक्टरों की तरफ से हड़ताल की गई थी. डॉक्टरों की हड़ताल को रोकने के लिए गुरुवार देर रात तक मीटिंगों का दौर जारी रहा. हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और डीजी हेल्थ डॉ. आरएस पूनिया के बीच देर रात तक बातचीत चलती रही. जिसके बाद डीजी हेल्थ की तरफ से एचसीएमएस पदाधिकारियों को  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव से वार्ता कराने की बात कही गई. आज एचसीएमएस पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री के साथ मीटिंग करवाई जा सकती है.

‘इमरजेंसी सेवाएं नहीं होंगी बंद’
डीजी हेल्थ से मिले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ मीटिंग करवाने के आश्वासन के बाद एचसीएमएस पदाधिकारियों की तरफ से अस्पतालों में हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं करने का फैसला लिया गया. उनकी तरफ से कहा गया कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी लेकिन ओपीडी और ऑपरेशन का काम ठप रखा जाएगा. एचसीएमएस पदाधिकारियों की तरफ से कहा गया कि आज डॉक्टर आईपीडी, वीआईपी ड्यूटी, जेल ड्यूटी, पोस्टमॉर्टम, एमएलआर, ओपीडी के काम नहीं करेंगे. वहीं हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश ख्यालिया ने कहा कि आने वाले 2 दिनों में समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांगें पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहने वाला है.

क्या है डॉक्टरों की मांग
• डॉक्टरों की मांग है कि राज्य सरकार उनके लिए एक विशेष कैडर का गठन करे.
• सीएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए.
• पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से घटाकर 50 लाख की जाए.
• प्रदेश में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को भरा जाए.

27 दिसंबर को भी डॉक्टरों ने की थी हड़ताल
आपको बता दें कि इससे पहले 27 दिसंबर को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहे थे. इस हड़ताल में प्रदेश के 931 डॉक्टरों ने भाग लिया था. डीजी हेल्थ डॉ. आरएस पूनिया ने हड़ताल को असफल करार दिया था. 

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: साल 2023 में गुरुग्राम पुलिस ने साइबर अपराधों पर कसा शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा केस सुझाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget