एक्सप्लोरर

Dvya Pahuja Murder: गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रही दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Divya Pahuja Murder News: दिव्या पाहुजा पिछले साल जून में जमानत पर जेल से बाहर आई थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आगे की जांच पुलिस ने जारी रखी है.

Gurugram News: गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. होटल में गोली मारकर की गई. लाश को ठिकाने लगाया गया. होटल से लाश निकालते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया. गुरुग्राम पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. दिव्या पाहुजा होटल मालिक के साथ न्यू ईयर मनाने आई थी.मृतका गैंगस्टर के मर्डर में आरोपी थी. जुलाई 2023 में मुंबई जेल से जमानत पर बाहर आई थी. साल 2016 में मुंबई के होटल में गैंगस्टर संदीप गाडोली के एनकाउंटर के दौरान वहां दिव्या मौजूद थी.

आरोपी उसकी लाश को भी अपने साथ ले गए. पुलिस के अनुसार सिर में गोली मारकर हत्या की गई. सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी उसकी लाश को घसीटकर ले जाते नजर आ रहे हैं. बुधवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात की व्यापक पैमाने पर जांच शुरू कर दी. शहर के बलदेव नगर की रहने वाली पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के गांव गाडोली निवासी थी. 

गुरुग्राम पुलिस ने मुंबई में गैंगस्टर का किया था एनकाउंटर

संदीप गाडोली का गुरुग्राम पुलिस ने साल 2016 में मुंबई में एनकाउंटर किया था. हालांकि इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दिव्या पाहुजा और संदीप गाडोली की मां ने गुरुग्राम पुलिस के पांच कर्मचारियों के खिलाफ संदीप की हत्या का केस दर्ज कराया था.

दिव्या पाहुजा सात सालों तक जेल में रही

संदीप गाडोली की हत्या में दिव्या पाहुजा करीब सात साल तक न्यायिक हिरासत में रही. बीते साल यानी जून 2023 में मुंबई हाई कोर्ट से दिव्या को इसी आधार पर जमानत दी गई कि वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है.

देर रात होटल में दिव्या पाहुजा की कर दी गई हत्या

रात को दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बस अड्डे के पास सिटी होटल में गई थी. वहां पर रात को ही उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद दो आरोपी दिव्या की लाश को घसीटकर ले जा रहे थे. यह सब सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस होटल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. उस कमरे की बारीकी से जांच की, जहां पर दिव्या ठहरी थी.  डीसीपी पश्चिम भूपेंद्र ङ्क्षसह संगवान ने बुधवार बताया कि दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी उसी समय कर ली गई, जब वे दिव्या की लाश को कार में रखकर ले जा रहे थे. उनसे इस घटनाक्रम से संबंधित पूछताछ की जा रही है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

Gurugram: 7 घंटे बाद पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, हमले में एक शख्स को किया घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget