एक्सप्लोरर

Haryana: कर्नाटक के बाद हरियाणा पर कांग्रेस की नजर, दीपेंद्र हुड्डा बोले- 'प्रदेश में सरकार बनते ही...'

Haryana News: हुड्डा के वादों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की खुशफहमी कुछ ही दिनों की है, क्योंकि राजस्थान चुनाव जीतने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी ने हरेक चुनाव हारा था.

Haryana: हरियाणा में अगले साल 2024 होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. राज्य के प्रमुख दलों के नेताओं ने जनता के बीच अपनी पेंठ बनानी शुरू कर दी है. इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता के बीच चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है.

हुड्डा ने जनसभा को किया संबोधित

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी का संकल्प है सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को 100-100 गज के मकान दिए जाएंगे. हाथ से हाथ जोड़ो का नारा देते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को प्रति माह 6 हजार रुपए पेंशन, नौजवानों को रोजगार, प्रदेश की जनता को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी, इसके अलावा उन्होंने जनता से पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को भी बहाल करने का वादा किया. 

'देश को आर्थिक रूप से खोखला करने में लगी हुई है बीजेपी'

2 हजार के नोट बंद करने को लेकर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी किस तरह की सरकार है जो अपने छापे हुए नोटों की वजह से इतनी जल्दी विश्वास खो बैठी,  उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को आर्थिक रूप से खोखला करने में लगी हुई है. 

दीपेंद्र हुड्डा के वादों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले?

वहीं दीपेंद्र हुड्डा के जनता से किए वादों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद जो कांग्रेस फूली नहीं समा रही है उसकी यह खुशफहमी कुछ ही दिनों की है, क्योंकि राजस्थान चुनाव जीतने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी ने हरेक चुनाव हारा था. उन्होंने कहा कि अभी चुनावों में समय है और हम पूरी तरह आश्वसत हैं कि हमारी पार्टी प्रदेश में लोकसभा की दसों सीट जीतेगी और  विधानसभा का चुनाव जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून तक प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में रैली और हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का सम्मेलन होगा.

यह भी पढ़ें: Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू की सिक्योरिटी मामले पर सुनवाई पूरी, अब हाई कोर्ट से आई है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget