एक्सप्लोरर

Delhi Gurugram Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे 90 दिन के लिए रहेगा बंद, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Delhi Gurugram Expressway News: दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे 90 दिनों के लिए बंद होने वाला है. NHAI द्वारा इस एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनाने की योजना बनाई जा रही है.

Haryana News:  दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी अब बढ़ने वाली है. तीन महीने तक उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनाने की योजना बना रहा है, जिसके तहत इस एक्सप्रेसवे के 500 मीटर के हिस्से को बंद किया जाएगा. इससे एक्सप्रेसवे पर जाम की संभावना बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने को लेकर काम किया जाएगा. 

इसके अलावा NHAI द्वारका लिंक रोड को NH-48 से जोड़ने को लेकर भी काम करने वाली है. इस काम को पूरा होने 90 दिन के करीब लग सकते है. 

कोरोना के चलते नहीं हो पाया था काम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना को लेकर 2019 में काम शुरू किया गया था, जिसे 2021 तक पूरा किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते दिल्ली और गुरुग्राम दोनों खंडों के लिए समय सीमा को संशोधित किए जाने की वजह से काम नहीं हो पाया था. वही अब यह काम जुलाई 2023 में पूरा होने की संभावना है. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक 2 अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने को लेकर काम किया जाएगा.

तब तक दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली की ओर कैरिजवे के बगल में निर्मित स्लिप रोड की तरफ मोड दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि शिव मूर्ति चौराहे के पास NH-48 पर ट्रैफिक को मुख्य राजमार्ग से नवनिर्मित स्लिप रोड की ओर मोड़ा जाएगा. 

लगभग 75 हजार वाहन गुजरते है रोजाना
ट्रैफिक पुलिस आयुक्त एएस यादव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा भी इस खंड पर अपना विशलेषण किया है. उनके अनुसार करीब 75 हजार वाहन रोजाना यहां से गुजरते है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 मार्च तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनओसी दे दी जाएगी, जिसके बाद कार्य यहां शुरू हो पाएगा.  

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: चंडीगढ़ में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, BSF ने भी संभाला मोर्चा, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget