एक्सप्लोरर

Corona In Haryana: ऑफिस में छुट्टी के लिए लैब कुछ हजार रुपये में दे रहा था कोरोना की 'पॉजिटिव' रिपोर्ट, छापेमारी में यह सच आया सामने

Coronavirus Report: हरियाणा के गुरुग्राम में स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल विभाग और हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने प्राइवेट लैब में छापा मारा.

Fake Corona Report: हरियाणा (Haryana news) स्थित गुरुग्राम (Gurugram news) के एक प्राइवेट लैब में काम करने वाले शख्स को हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्कॉड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है.  आरोप है कि गिरफ्तार युवक लोगों को फर्जी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट्स दिलाता था ताकि वे अपने ऑफिस में छुट्टियां ले पाएं.

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल विभाग और हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने प्राइवेट लैब में छापा मारा. उन्हें जानकारी मिली थी कि इस लैब से 2,000-5,000 रुपये में नकली कोविड रिपोर्ट मिलती थी.

किराए पर ली थी लैब की फ्रेंचाइजी
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि लैब डायरेक्टर अनुज शर्मा ने पांच महीने पहले डीएलएफ फेज 3 में SRL डायग्नोस्टिक लैब की फ्रेंचाइजी किराए पर ली थी.

'गुड हेल्थ डायग्नोस्टिक' के नाम से रजिस्टर्ड लैब के बारे में अधिकारियों ने बताया कि उन्हें डीएलएफ फेज 3 में नकली कोविड रिपोर्ट दिए जाने की इनपुट मिला था. छापेमारी के दौरान  22 वर्षीय आगरा निवासी संजीव पकड़ा गया, जबकि शर्मा फरार है. 

लैब ने नहीं लिया कोई सैंपल- अधिकारी
रिपोर्ट के अनुसार सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के इंस्पेक्टर हरीश ने कहा कि लैब ने कोई सैंपल नहीं लिया और सिर्फ फ्रॉड करके कोविड रिपोर्ट देने के लिए पैसे लिए.

अधिकारी ने बताया 'हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि लैब ने कितनी रिपोर्ट जारी की थी. कई लोगों ने अपने ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए फर्जी पॉजिटिव रिपोर्ट ली थी. कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सफर करने के लिए निगेटिव रिपोर्ट ली.' 

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से फर्जी रिपोर्ट,  प्रिंटर, रबर स्टैंप,  फोन और 12,500 रुपये नकदी बरामद की गई है. रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर एसआरएल के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें फ्रेंचाइजी के खिलाफ शिकायत के बारे में जानकारी है. हम भी जांच कर रहे हैं. हम ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करते और जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई करेंगे.'

Punjab Election 2022: नया यू-टर्न लेते दिख रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- 60 विधायकों के बिना कैसे बनेगा सीएम

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी के साथ क्यों नहीं बनी बात, खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget