एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, 'अनुराग ठाकुर के भाषण को PM मोदी ने...'

Punjab News: कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के उस भाषण को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था.

Punjab News: लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनुराग ठाकुर के भाषण को सदन के रिकॉर्ड से हटाने के बावजूद पीएम मोदी द्वारा इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ चिट्ठी लिखी है. कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है. मैंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र में लिखा है कि अनुराग ठाकुर द्वारा की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों को सदन के रिकॉर्ड से हटाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया जो कि सदन की अवमानना ​है."

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से लिखा, "मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का यह भाषण जरूर सुनना चाहिए. ये तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण, इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है."

बता दें कि अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए जाति जनगणना की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए थे. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था, "जिसकी जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है." कांग्रेस सदस्यों ने इसको लेकर गहरी आपत्ति जताई और सदन में पुरजोर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनका अपमान किया है. हालांकि ठाकुर की यह टिप्पणी अभी भी कार्यवाही का हिस्सा है, हालांकि उनके भाषण के कुछ अन्य अंश हटा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ, CM मान से कैसा रहेगा रिश्ता, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget