एक्सप्लोरर

Punjab Politics: प्रताप सिंह बाजवा का मुख्यमंत्री मान पर निशाना, बोले- 'आप हमेशा नहीं रहने वाले हैं CM'

Partap Singh Bajwa News: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है. खेहरा को कुछ दिन पहले ही जमानत मिली है.

Punjab: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान से पूछना चाहता हूं कि आप हमेशा सीएम नहीं बने रहने वाले हैं. अगर आप सोचते हैं कि हम सरकार की कमियों के बारे में बोलने से बचेंगे, तो आप गलत हैं. हम कभी किसी चीज से नहीं डरे. अब समय आ गया है कि आप अपने दफ्तरों से डॉ. अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दें, क्योंकि आप जो कर रहे हैं, वह उनकी विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "डॉ. अंबेडकर और भगत सिंह की जगह हिटलर की तस्वीरें लगाना बेहतर होगा, क्योंकि आप उनकी विचारधारा पर चल रहे हैं." उन्होंने कहा, "दो साल पहले लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार को चुना था. जब ईडी उनके (आप नेताओं) पास जाती है, तो वे उनकी तुलना भगत सिंह से करने लगते हैं. मनीष सिसोदिया की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से की गई. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर, पंजाब के सीएम भी ऐसा ही करते हैं. सुखपाल सिंह खेहरा जो 2-3 साल तक आपकी पार्टी में रहे, जब उनके साथ आप ऐसा कर सकते हैं तो दूसरों के साथ तो कुछ भी कर सकते हैं. दूसरे सियासी विरोधी आपसे क्या उम्मीद करें."

पंजाब में आप-कांग्रेस में खींचतान जारी

कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जमानत मिलने के बाद प्रताप सिंह बाजवा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ खुद सुखपाल सिंह खेहरा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद रहे. एक तरफ जहां चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में मिलकर चुनाव लड़ रही है, वहीं पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच खींचतान जारी है.

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर संदीप पाठक का BJP पर हमला, बोले- ‘अपनी गंदी चालें चलाने की...’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget