एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'बीजेपी सरकार ने 9 सालों में हरियाणा को कर दिया बेहाल', कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने बोला हमला

Captain Ajay Singh Yadav News: कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है. जीडीपी की दर चार प्रतिशत के करीब आ गई है.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता कैप्टन अजय सिंह यादव (Ajay Singh Yadav) ने सोमवार को गुरुग्राम (Gurugram) में बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी की ओर से 9 साल के कार्यकाल के बारे में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कैप्टन अजय यादव ने आड़े हाथों लिया. अजय यादव ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार को अपने नौ साल पूरे होने पर खामियां गिनवानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है.

कैप्टन अजय यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है. जीडीपी की दर चार प्रतिशत के करीब आ गई है, जबकि यह कांग्रेस कार्यकाल में सात से आठ प्रतिशत थी. बीजेपी सरकार ने भले ही इन नौ सालों में आम जनता के लिए कुछ न किया हो, लेकिन अपने लिए गुरुग्राम में गुरुकमल कार्यालय बनाने के साथ ही एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बना लिया. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार अपनी 9 साल की उपलब्धियां गिना रही हैं, लेकिन यह महज दिखावा है. हकीकत यह है कि बीजेपी सरकार ने केवल अपने लिए काम किया है. गरीबों का शोषण किया जा रहा है.

लोकसभा चुनाव लड़ने का किया था एलान

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह भी एलान किया था कि वह अगला लोकसभा चुनाव गुरुग्राम से लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि उनकी पूरी तैयारी है. उन्हें पिछली बार पांच लाख वोट मिले थे. हरियाणा में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद उन्हें सबसे ज्यादा 34 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 30 फीसदी और श्रुति को 27 फीसदी वोट मिले थे. वोट प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो मेरी मजबूत दावेदारी है.

ये भी पढ़ें- Sonipat Blast: सोनीपत में घर में हुए धमाके से मची सनसनी, कमरे का एक हिस्सा उड़ा, सामान जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget