एक्सप्लोरर

Chandigarh के मुद्दे को लेकर बंटी कांग्रेस, पूर्व मंत्री ने की नई राजधानी बनाए जाने की मांग

Haryana News: चंडीगढ़ पर दावे को लेकर हरियाणा विधानसभा में एक प्रस्ताव पास होना है. लेकिन प्रस्ताव पेश होने से पहले ही हरियाणा कांग्रेस के नेता आपस में बंटे नज़र आ रहे हैं.

Haryana News: चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर हरियाणा और पंजाब की सियासत गरमाई हुई है. चंडीगढ़ पर दावा ठोंकने के लिए हरियाणा विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस के सभी विधायकों ने पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को लेकर पास किए गए प्रस्ताव का विरोध किया है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर अब इस मुद्दे को लेकर नेताओं की राय बंट गई है. पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा है कि हरियाणा को चंडीगढ़ के बजाए नई राजधानी की मांग करनी चाहिए.

दलाल ने कहा कि चंडीगढ़ नेताओं और अधिकारियों का शहर है. उन्होंने कहा, ''हम चंडीगढ़ पर अपना दावा छोड़ सकते हैं. लेकिन हमें चंडीगढ़ जैसा शहर बसाने के लिए पैसा और जमीन मिलनी चाहिए. इससे रोजगार भी पैदा होगा. हिमाचल और उत्तराखंड के पास भी अलग राजधानी है, लेकिन हमारे पास नहीं है.

हरियाणा विधानसभा में पास होगा प्रस्ताव

करण सिंह दलाल ने कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पास करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है. पूर्व विधायक ने कहा, ''इस प्रस्ताव से कुछ हासिल नहीं होगा. हमारा ध्यान एसवाईएल पर होना चाहिए. यह साउथ हरियाणा की बड़ी समस्या है. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है और इस मुद्दे का समाधान किया जा सकता है.''

बता दें कि पंजाब विधानसभा में पिछले हफ्ते चंडीगढ़ को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया था. इस प्रस्ताव में चंडीगढ़ का पंजाब में मर्जर करने की मांग की गई. हरियाणा के तमाम राजनीतिक दलों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. इसके साथ ही ऐसा ही प्रस्ताव हरियाणा विधानसभा में भी पास किया जाएगा. हरियाणा विधानसभा में एसवाईएल को लेकर भी प्रस्ताव पास किया जा सकता है.

Bhagwant Mann की सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर लिया अहम फैसला, इसलिए किया गया टास्क फोर्स का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget