एक्सप्लोरर

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब और हरियाणा, जानें इन शहरों के मौसम का हाल

Weather Update: पंजाब और हरियाणा भीषण सर्दी की चपेट में हैं. दोनों राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. विजिबिलिटी कम होने से गाड़ियों की रिफ्तार पर ब्रेक लग गई है.

Punjab Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है. दोनों राज्यों के कई जगहों पर तापमान में गिरावट का दौर जारी है. रविवार को हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी कम होने से दिन में वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी. मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अंबाला में तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10. 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में भी सर्दी का सितम जारी है. पारा लगातार गोते लगा रहा है. भंटिडा में न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस को पहुंच गया. अमृतसर में तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुदासपुर में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.

 कोहरे की गिरफ्त में हरियाणा और पंजाब

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में कमी होने से सर्दी का सितम बढ़ गया है. दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. लोग ठंड को मात देने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. इंसानों के साथ बेजुबान जानवरों पर ठंड का असर देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

'पूरे देश को MSP की जरूरत, ये लड़ाई अकेले पंजाब की नहीं... केंद्र को दें संदेश', बोले- जगजीत डल्लेवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget