एक्सप्लोरर

गरीब परिवारों पर मेहरबान हरियाणा सरकार, CM सैनी का एलान- बांटे जायेंगे 100-100 गज के प्लॉट

Gramin Awas Yojana: गरीब परिवारों की स्थिति को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिये जायेंगे.

Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को प्लॉट देने जा रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को 7,500 से अधिक गरीब परिवारों को 100 वर्ग गज का प्लाट देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लाभार्थी को प्लाट का कब्जा के अलावा रजिस्ट्री भी मौके पर दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने एलान किया कि सोमवार को हरियाणा में कई स्थानों पर प्लाट के कब्जे का प्रमाण पत्र वितरण होगा. उन्होंने कहा कि सरकार महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

सैनी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला भी बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गरीब लोगों को प्लाट देने का वादा किया था. सैनी ने दावा करते हुए कहा, ‘‘लेकिन, किसी भी लाभार्थी को प्लाट का लिखित दस्तावेज नहीं दिया गया.’’ उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2024-25 के बजट भाषण में घोषणा की थी.

गरीब परिवारों को प्लाट देगी हरियाणा की सरकार

उन्होंने एलान किया था कि गरीब परिवारों की स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लगभग 20,000 लाभार्थियों को प्लाट का कब्जा दिया जाएगा. सैनी ने कहा कि सरकार ने लंबित 12,500 लाभार्थियों को प्लाट खरीदने के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत हरियाणा में 14,939 मकान बनाकर गरीब लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं. 

Modi Cabinet 2024: हार के बाद भी मोदी कैबिनेट में क्यों मिलने जा रही है जगह? रवनीत सिंह बिट्टू ने खुद बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget