एक्सप्लोरर

Haryana Budget 2024: भूपेंद्र हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव के एलान पर CM खट्टर की चेतावनी, बोले- ‘अगर ऐसा करेंगे तो...’

Haryana Budget 2024: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव के बयान पर CM मनोहर लाल खट्टर ने निशाना साधा है. वहीं, उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी एम्स की आधारशिला रखेंगे.

CM Manohar Lal Khattar on Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने वाला है. इससे पहले प्रदेश में राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है. अभी दो दिन पहले हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी कांग्रेस बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी. हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर वे ऐसा करेंगे तो वे उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सुनने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

‘सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा’
अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल का जवाब देते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष से पहले ही कहा था कि जब भी कोई सत्र आए तो मौजूदा सरकार के कामकाज के बारे में सुनने के लिए अविश्वास प्रस्ताव जरूर लाएं. उन्होंने कहा, अन्यथा वे किसी भी सत्र में बिना सुने ही बोल देते हैं. सीएम खट्टर ने कहा, अविश्वास प्रस्ताव वाला सत्र स्वाभाविक रूप से एक ऐसा सत्र होता है जहां विपक्ष को सुनना होगा. उन्होंने कहा कि अगर इस बार वे अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो उन्हें उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

PM मोदी रखेंगे एम्स की आधारशिला
सीएम खट्टर ने  विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संभव है कि विकास कार्यों के बारे में सुनकर उनमें से कुछ अपना रुख बदल लें और हम इसके लिए भी तैयार हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी एम्स की आधारशिला रखेंगे. वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे और विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से केंद्र को इन परियोजनाओं की जानकारी भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' थीम के तहत सभा को संबोधित करेंगे. इस बीच, लोकसभा चुनाव पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारी चल रही है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी का जताया आभार 
पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने के केंद्र के फैसले की सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सराहना की. उन्होंने कहा कि इन तीन हस्तियों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने इन प्रतिष्ठित विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: मधुप कुमार तिवारी होंगे चंडीगढ़ के नए डीजीपी, 1995 के हैं IPS अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget