एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में MSP पर धान की पराली खरीदने के संकेत, जानें क्या बोले CM खट्टर?

Haryana News: सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि हरियाणा सरकार धान की पराली को एमएसपी (MSP) पर खरीदने की योजना पर काम कर रही है.

Haryana Paddy Straw on MSP: हरियाणा सरकार पराली (Straw) जलाने की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की योजना बना रही है. इस समाधान को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार धान की पराली (Paddy Straw)को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की योजना पर काम कर रही है. सीएम खट्टर ने यह बयान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर हो रही बैठक में दिया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) मौजूद रहे.

इस बैठक में सीएम खट्टर ने कहा, "पराली जलाने के स्थायी समाधान पर काम करते हुए हरियाणा सरकार एमएसपी पर धान की पराली खरीदने की भी योजना बना रही है. इससे किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का विकल्प देने के साथ-साथ सीधे लाभ होगा." बता दें कि हर साल अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण में होने वाली खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाना एक मुख्य कारण होता है.

वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पराली जलाने के ग्राफ को कम करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी. जिसमें सीएम खट्टर और भूपेंद्र यादव के अलावा दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न विभागों के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए.

हरियाणा एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करता है, जिसमें धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, सूरजमुखी और मूंग शामिल हैं. इस बैठक से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार के पराली जलाने को रोकने के प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे हैं. इस सीजन में अब तक राज्य में खेतों में आग लगने के सिर्फ 81 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य में केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री की अनुमति दी जाएगी.

Punjab News: एसवाईएल नहर विवाद सुलझाने के लिए पंजाब-हरियाणा के सीएम करेंगे बैठक, 14 अक्टूबर को मीटिंग

Haryana News: अब 'फीफा अंडर-17 विश्व कप' में दम दिखाएंगी हरियाणा की छोरियां, भारतीय टीम में इन 5 लड़कियों का हुआ चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget