एक्सप्लोरर

Gurugram Unregulated Colony: गुरुग्राम में अनियमित कॉलोनियों के लिए सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, शर्तों में कर दिया ये बड़ा बदलाव

Gurugram News: गुरुग्राम में अनियमित कॉलोनियों को लेकर सीएम खट्टर ने बड़ा फैसला लिया है उन्होंने कहा कि इस साल 1 हजार से ज्यादा कॉलोनियों को नियमित करने का लक्ष्य रखा है.

Haryana News: हरियाणा सरकार अनियमित कॉलोनियों को  लेकर बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम की अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के नियमों में बड़ा परिवर्तन किया है. उन्होंने कहा है कि अब कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यकता नहीं होगी. कॉलोनी को नियमित करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा जब आवेदन किया जाएगा तो उसे पास कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर 88 नगरीय स्थानीय निकायों में 46 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनवाए गए है. फिर भी अगर प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कुछ गलतियां रही है तो उसे अगले महीने कैंप लगाकर ठीक किया जाएगा. 

प्रॉपर्टी आईडी के लाभार्थियों से सीएम ने की बात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को प्रॉपर्टी आईडी के लाभार्थियों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले रजिस्ट्री करवाने और प्रॉपर्टी आईडी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने से सभी को फायदा मिल रहा है. अब घर बैठे ही प्रॉपर्टी आईडी प्राप्त मिल रही है. सीएम खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से साल 2018 में सर्वे शुरू किया था और सर्वे के आधार पर ही 46 लाख प्रॉपर्टी आईडी बनवाई गई थी.

प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को किया जा रहा ठीक
सीएम खट्टर ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के विवरण में कुछ संपत्तियों की आईडी में गलतियां पाई गई है. सम्पत्ति धारकों की तरफ से कुछ आपत्तियां दर्ज करवाई गई. इन गलतियों के सुधार के लिए सरकार द्वारा कैंप लगवाकर इन्हें ठीक करवाया जा रहा है. अब तक उन्हें 8 लाख 35 हजार आपत्तियां मिली है जिसमें से 5 लाख 64 हजार आपत्तियां ठीक की जा चुकी है. आने वाले एक महीने के अंदर कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी गलतियों को दूर करने का काम किया जाएगा.

अवैध कॉलोनियों पर लगेगा अंकुश
सीएम खट्टर ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है. प्रॉपर्टी आईडी बनाने का उद्देश्य अवैध कॉलोनी बसाने के परिचालन को खत्म करना है. 

यह भी पढ़ें: Elections 2024: 'हुड्डा कांग्रेस का चेहरा नहीं', प्रदेश प्रभारी बोले- 'अंतिम फैसला हाईकमान करेगा'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget