एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने रद्द किया विधानसभा का विशेष सत्र, CM मान बोले- जनता सब देख रही है

Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने के अपने आदेश को वापस ले लिया. इस पर अब सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया आई है.

Punjab Assembly Special Session: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने के आदेश को वापस लेने पर बयान आया है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है और जनता सब देख रही है.

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, "राज्यपाल द्वारा विधानसभा ना चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है. अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति. एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस. जनता सब देख रही है. "

कॉमेडी शो में प्रतिद्वंदी रहे राजू श्रीवास्तव के निधन पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान, बहुत याद आएंगे गजोधर भइया

पंजाब में आप सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष सत्र लाने की मांग की थी लेकिन राज्यपाल ने अपना आदेश वापस ले लिया. इसे लेकर आप (AAP) मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर ट्वीट कर निशाना साधा. 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, " राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म है. दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाजत दी. जब ऑपरेशन लोटस फेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फोन आया कि इजाजत वापिस ले लो. आज देश में एक तरफ संविधान है और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस."

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अपना आदेश बुधवार को वापस ले लिया. राजभवन ने केवल विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विधानसभा सत्र खारिज करने को लेकर विशिष्ट नियम नहीं होने का हवाला दिया. 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात करके कहा था कि सिर्फ 'विश्वास प्रस्ताव' लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. इससे कुछ दिन पहले ही पंजाब की आप सरकार ने बीजेपी पर उसकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

Haryana: घरेलू कलह ने छीनी खुशियां, पहले बेटे ने की आत्महत्या, अंतिम संस्कार के बाद पिता ने लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget