एक्सप्लोरर

न सोफा और न कोई सरकारी प्रोटोकॉल, पेड़ की छांव में सीएम भगवंत मान ने किसानों से की अहम चर्चा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीणों से 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए सुझाव लिए. उन्होंने AAP सरकार की पहल बताई और सिंचाई के लिए नहर के पानी की उपलब्धता बढ़ाने की जानकारी दी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (27 जुलाई) को एक पेड़ की छांव में ग्रामीणों के एक समूह से बातचीत की और 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए उनके सुझाव लिए. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार की प्रमुख पहल से भी अवगत कराया.

इस बैठक के लिए न तो सोफे लगाये गए थे और न ही सरकारी प्रोटोकॉल की औपचारिकताएं थीं. ग्रामीणों ने सीएम मान से खुलकर बातचीत की और उनके साथ अपने विचार साझा किए. सीएम मान ने ग्रामीणों के साथ राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और अन्य मुद्दों पर बातचीत की.

नहर का ज्यादा से ज्यादा पानी सिंचाई के लिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जब पदभार संभाला था, नहर के पानी का केवल 21 प्रतिशत ही सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन अब यह बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से पहली बार नहर और नदियों का पानी गांवों के अंतिम छोर तक पहुंच पाया है.

सीएम भगवंत मान ने किसानों को बताया कि अक्टूबर में नमी की अधिकता के कारण धान की फसल बेचने में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए, राज्य सरकार ने धान की खेती के सत्र में भी बदलाव कर दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में आवश्यक योजना और व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्रवार धान की खेती सुनिश्चित की गई है.

आसानी से फसल बेच सकेंगे किसान
भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय खाद्य मंत्री को फोन कर आग्रह किया था कि अब धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू होनी चाहिए ताकि राज्य के किसान अपनी फसल आसानी से और बिना किसी परेशानी के बेच सकें. उन्होंने कहा कि इससे किसान मंडियों में नमी रहित अनाज ला सकेंगे और उनकी खरीद सुचारू रूप से सुनिश्चित होगी.

मादक पदार्थों के खतरे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया को कथित तौर पर पिछली सरकारों द्वारा संरक्षण दिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया. जल संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 153 ब्लॉक में से 117 में भूजल ‘ब्लैक डार्क जोन’ में चला गया है.

सीएम भगवंत मान ने की सादगीपूर्ण शादियों की वकालत
पंजाब में हो रही भव्य शादियों पर चिंता व्यक्त करते हुए, मान ने कहा कि ये आम किसानों की जेब पर भारी बोझ डाल रही हैं. सादगीपूर्ण शादियों की वकालत करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय की मांग है ताकि किसानों को कर्ज के दुष्चक्र से बाहर निकाला जा सके.

उन्होंने कहा कि किसानों को फिजूलखर्ची करने की होड़ से बाहर आना चाहिए. मान के अपने खेतों में आने से किसान आश्चर्यचकित थे, जिन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में उन्होंने पहली बार देखा है कि राज्य का मुखिया महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनके बीच आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget