एक्सप्लोरर

Punjab: लुधियाना के साहनेवाल से हिंडन के बीच हवाई सेवा शुरू, तीन महीने तक 999 रुपये होगा किराया

Ludhiana-Hindon Flight Service: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि जल्द ही बठिंडा और दिल्ली, दिल्ली और बठिंडा के बीच में विमान सेवा शुरू की जाएगी और यह अक्टूबर तक संभव हो पाएगा.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiyana) जिले में मौजूद साहनेवाल हवाई अड्डे (Sahnewal Airport) पर उड़ान सेवा बुधवार से फिर शुरू कर दी गई है. अब लुधियाना से दिल्ली-एनसीआर आना और आसान हो पाएगा क्योंकि यह उड़ान सेवा साहनेवाल से हिंडन (गाजियाबाद) के बीच शुरू की गई है. यहां 19 सीटर का विमान यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंचेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) मौजूद रहे और विमान को हरी झंडी भी दिखाई. बताया जा रहा है कि शुरुआत के तीन महीने के लिए किराया केवल 999 रुपये रखा गया है. 

उधर, सीएम भगवंत मान ने 'एक्स' पर कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '' पंजाबियों के लिए एक और अच्छी खबर...लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं...एयरलाइन की अपील पर पहले 3 महीनों के लिए फ्लाइट टिकट सिर्फ 999 रुपये रखा गया है. तो अब आपको दिल्ली-एनसीआर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और आप कम खर्च में दिल्ली जा सकेंगे.'' बताया जा रहा है कि लुधियाना से हिंडन की यह यात्रा महज एक घंटे में पूरी हो पाएगी.

बठिंडा-दिल्ली के बीच भी जल्द शुरू होगी हवाई यात्रा
सीएम मान ने इस दौरान और कई घोषणाएं कीं. सीएम मान ने  कहा कि लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए उड़ान सेवा से लुधियाना के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, साहनेवाला हवाई अड्डे के बाद अगला लक्ष्य हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करना है. सीएम ने कहा कि हलवारा टर्मिनल का काम चल रहा है और हमारी सरकारी की तरफ से फंड जारी किया जा चुका है. सीएम मान ने कहा लुधियाना से नांदेड़ साहिब और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी. इसके अलावा बठिंडा से दिल्ली और बठिंडा से हिंडन की हवाई सेवा भी अक्टूबर महीने में शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बोले- ‘BJP-RSS का विरोध पहले भी किया अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget