एक्सप्लोरर

'अमृतसर इतना करीब है तो...', अमेरिका से आए अवैध प्रवासियों के प्लेन पर क्यों भड़के सीएम भगवंत मान?

US Illegal Migrants: सीएम भगवंत मान ने कहा कि अन्य देश अपने निर्वासितों को वापस लाने के लिए अपने सिविलियन प्लेन भेज रहे हैं, तो हम एक अमेरिकी सैन्य विमान को यहां उतरने की अनुमति क्यों दे रहे हैं?

Indian Illegal Immigrants Deportation from America: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 116 अप्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका सैन्य विमान सी-17ए शनिवार रात 11.33 बजे श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. अमेरिका ने इन्हें अवैध प्रवासन का दोषी घोषित करते हुए भारत भेजा. इस बीच शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर पवित्र शहर अमृतसर में फ्लाइट के लैंड करने पर विरोध जताया. उन्होंने केंद्र सरकार पर पंजाब और पंजाबियों की छवि खराब करने का आरोप लगाया. 

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह की ओर से यह कहा गया कि अप्रवासी भारतीयों की फ्लाइट के लिए अमृतसर को लैंडिंग पॉइंट के रूप में इसलिए चुना क्योंकि यह अन्य भारतीय एयरपोर्ट की तुलना में अमेरिका के करीब है. इसपर भगवंत ने पलटवार करते हुए कहा, "अगर अमृतसर इतना करीब है, तो यहां से अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ानें शुरू करना समझदारी होगी, जैसा कि हम मांग कर रहे हैं."

भगवंत मान ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि अमृतसर जैसे सीमावर्ती जिले में अमेरिका का सैन्य विमान उतारना देश के लिए खतरा है. अन्य देश अपने निर्वासितों को वापस लाने के लिए अपने सिविलियन प्लेन भेज रहे हैं, तो हम एक अमेरिकी सैन्य विमान को यहां उतरने की अनुमति क्यों दे रहे हैं? बता दें पंजाब सरकार ने राज्य के बाहर से आए लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की है, जो रविवार को सुबह 6.30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए. पंजाब के लोगों को सड़क मार्ग से उनके मूल स्थानों पर पहुंचाया जाएगा.

पंजाब के 65 लोगों की वतन वापसी 
वहीं पीटीआई न्यूज एजेंसी ने एक आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि आज यानी रविवार को अप्रवासी भारतीयों को लेकर एक तीसरी अमेरिकी फ्लाइट के लैंडिंग की उम्मीद है. शनिवार को पहुंची फ्लाइट में पंजाब के 65, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, राजस्थान के दो, गोवा का एक, जम्मू कश्मीर के दो व्यक्ति शामिल हैं. इनमें अधिकांश युवा हैं. इन लोगों को रिसीव करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में अमेरिका से आए अवैध प्रवासियों के प्लेन की लैंडिंग पर घमासान, CM मान के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget