एक्सप्लोरर

Punjab: कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई पर बड़ी कार्रवाई, पर्ल ग्रुप के चीफ के साथ ठगी के मामले में केस दर्ज

Ludhiana News: पर्ल ग्रुप के चीफ के साथ ठगी करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई और 5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Punjab News: करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी एवं पर्ल ग्रुप के प्रमुख के साथ कथित तौर पर ठगी करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई और पांच अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. लुधियाना के पुलिस आयुक्त मणदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस सिलसिले में तीन व्यक्तियों--जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दलीप सिंह त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोटभाई समेत तीन अन्य फरार हैं. भूचो मंडी से पूर्व विधायक कोटभाई पर अतीत में कई चिटफंड घोटालों में मामला दर्ज किया गया है.

जेल से रिहा करवाने के बदले मांगे 5 करोड़
पुलिस आयुक्त मणदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पर्ल ग्रुप के प्रमुख निर्मल सिंह भंगू के भतीजे शिंदर सिंह की शिकायत पर (कोटभाई पर) ठगी का मामला दर्ज किया गया है. शिंदर सिंह ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ महीने पहले तिहाड़ जेल से बठिंडा जेल में भेजे गए भंगू से कोटभाई की जेल में मुलाकात हुई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि कोटभाई ने भंगू से कहा था कि सरकार में उनकी अच्छी-खासी पहुंच है और यदि वह उन्हें पांच करोड़ रुपये देते हैं, तो वह उसे जेल से रिहा करवा सकते हैं.

‘जिन कंपनियों के खातों में पैसे डाले वो निकली फर्जी’
पुलिस के अनुसार भंगू 3.5 करोड़ रुपये अग्रिम के तौर पर तथा 1.5 करोड़ रुपये जेल से निकलने के बाद देने पर राजी हो गया. भंगू ने यह बात सिंह को बताई, जिन्होंने गुरधारी लाल नाम के व्यक्ति से ब्याज पर 3.5 करोड़ रुपये उधार लिये और यह रकम कोटभाई के निर्देशानुसार विभिन्न कंपनियों के खातों में जमा कर दी. पुलिस के मुताबिक, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि जिन कंपनियों के खातों में उसने पैसे डाले हैं, वे सभी फर्जी हैं. उसके बाद कोटभाई और पांच अन्य के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. चिटफंड कंपनी पर्ल ग्रुप ने विभिन्न निवेश योजनाएं अवैध रूप से संचालित कर पंजाब समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों से कथित तौर पर ठगी की थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: 'पहले मणिपुर की जिम्मेदारी लें' राजनाथ सिंह के बयान पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget