एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच 65 सीटों पर बनी सहमति, जानें बड़े भाई की भूमिका में कौन होगा

Punjab Election 2022: बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस के बीच 65 सीटों पर सहमति बन चुकी है. बीजेपी की कोशिश बैंस ब्रदर्स को भी गठबंधन में शामिल करने की है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के बीच 65 सीटों पर सहमति बन गई है. तीन दलों में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी के हिस्से आई हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के हिस्से 17 सीटें आई हैं, जबकि ढिंढसा को 65 में से सात सीटें मिली हैं.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएगी. जिन 65 सीटों पर तीनों दलों में सहमति बनी है उनमें से बीजेपी के हिस्से 41 आई हैं. इनमें से 23 सीटें ऐसी हैं जिन पर बीजेपी पहले से चुनाव लड़ती आई है, जबकि 18 सीटों पर बीजेपी पहली बार चुनाव लड़ती हुई नज़र आएगी.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब लोक कांग्रेस ने अमृतसर नॉर्थ की सीट पर दावा पेश किया है. इस सीट से पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी चुनाव लड़ते रहे हैं. अनिल जोशी ने अब बीजेपी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है. 

बैंस ब्रदर्स पर भी हैं बीजेपी की नज़रें

सामने आई जानकारी के मुताबिक पंजाब लोक कांग्रेस पटियाला की पांच सीटों पर चुनाव लड़ती हुई नज़र आ सकती है. बीजेपी की नज़र जालंधर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने पर हैं. बीजेपी ने हालांकि अभी तक इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए हैं.  

बीजेपी बैंस ब्रदर्स को भी अपने गठबंधन का हिस्सा बनाना चाहती है. बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी के लिए बीजेपी ने पांच सीटें छोड़ी हैं. लोक इंसाफ पार्टी ने हालांकि बीजेपी में विलय करने से इंकार किया है.

Punjab Election: संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठबंधन में पेंच, जानें गुरनाम चढूनी ने क्यों दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget