एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा CMO में बड़ा बदलाव, राजेश खुल्लर बने ओवर ऑल इंचार्ज, वी उमाशंकर को मिली ये जिम्मेदारी

Haryana CMO: हरियाणा सीएमओ में बड़े अहम बदलाव किए गए हैं. रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को 17 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं आईएएस आशिमा बराड़ को 11 विभागों की जिम्मेदारी मिली है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम ऑफिस (CMO) में बड़ा बदलाव किया है. सीएम ने 58 प्रमुख विभागों को 6 अधिकारियों में बांट दिया है. मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को 17, असिस्टेंट प्रिंसिपल सेक्रेटरी IAS आशिमा बराड़ को 11, प्रिंसिपल सेक्रेटरी IAS वी उमाशंकर को 10, IAS अमित अग्रवाल को 9, रिटायर्ड IAS देवेंद्र सिंह को 3, HCS सुधांशू गौतम को 6 और भूपेश्वर दयाल को 2 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इस बंटवारे में राजेश खुल्लर को सीएम ऑफिस का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है.

राजेश खुल्लर को ये मिली जिम्मेदारी
सीएम ऑफिस के ओवर ऑल इंचार्ज राजेश खुल्लर को विधायी व्यवसाय से संबंधित सभी मामले, जिसमें मंत्रिपरिषद के समक्ष लिए गए विधायी प्रस्ताव और अध्यादेश, संसदीय मामले, कानून और विधान जारी करना शामिल किया गया है. इसके अलावा वास्तुकला, न्याय प्रशासन, नागरिक संसाधन सूचना, उत्पाद शुल्क और कराधान, ऊर्जा, विदेशी सहयोग, सामान्य प्रशासन, कार्मिक और प्रशिक्षण, आतिथ्य और सतर्कता, गृह, आपराधिक जांच, उद्योग और वाणिज्य, सूचना, जनसंपर्क, भाषाएं और संस्कृति, जेल, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण (बी एवं आर), पुनर्वास, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नगर और ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा की जिम्मेदारी दी गई है. 

वी उमाशंकर को मिले 10 विभाग
मुख्यमंत्री के PSCM आईएएस वी उमाशंकर को डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के अधिकांश विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें नागरिक उड्डयन, सहकारिता, विकास और पंचायतें, वित्त, संस्थागत वित्त और ऋण नियंत्रण, खनन और भूविज्ञान, योजना, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, एससी और बीसी का कल्याण व अंत्योदय (सेवा), परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने दी है.

अमित कुमार अग्रवाल को मिले ये विभाग 
सूचना विभाग के डीजी रह चुके अमित अग्रवाल को अभिलेखागार, आयुष, पर्यावरण, वन और वन्यजीव स्वास्थ्य, विरासत और पर्यटन, उच्च शिक्षा, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. 

आशिमा बराड़ को मिले 11 विभाग
IAS आशिमा बराड़ को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, चुनाव, मत्स्य पालन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, सभी के लिए आवास, श्रम, मुद्रण और स्टेशनरी, सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण, खेल और महिला एवं बाल विकास विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. 

HCS सुधांशू गौतम को भी मिली खास जिम्मेदारी
सीएम के ओएसडी HCS सुधांशु गौतम को सरकारी मकान का आवंटन (टाइप-वी, पंचकूला को छोड़कर) सीएम घोषणाएं, सीएम राहत कोष, एचआरडीएफ और अन्य मंजूरी, एचआरएमएस और ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के अलावा वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है.

देवेंद्र सिंह को मिले 3 विभाग
रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य, सीएम विंडो के तहत विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा HCS भूपेश्वर दयाल को सीएम विंडों और ग्रीवेंस की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Gurugram Cyber Fraud: गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े 14 साइबर अपराधी, 46 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget