एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में की पूजा-अर्चना, फिर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

पंजाब (Punjab) के फिल्लौर में शनिवार को कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Chaudhary) के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. संतोख सिंह चौधरी का रविवार को जालंधर (Jalandhar) जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दो बार सांसद रहे 76 साल के संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जालंधर में देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की. अपराह्न करीब तीन बजे यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले. सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लिया. यात्रा का रात्रि विश्राम आदमपुर में होगा.

30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. वहीं भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद होगा. भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Santokh Chaudhary Funeral: पंजाब में कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget