एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे होने के लिए ठहराया जिम्मेदार

Punjab News: भगवंत मान ने भारतीय छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने का मुद्दा उठाया है. भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपनी नीतियों पर विचार करने के लिए कहा है.

Punjab News: रूस और यूक्रेन (Ukraine) की जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की मदद का मुद्दा गरमाया हुआ है. भारत के करीब 18 हजार स्टूडेंट्स यूक्रेन में मेडीकल की पढ़ाई करने जाते हैं. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य में मेडिकल कॉलेजों की फीस तय करने की पैरवी की. भगवंत मान ने केंद्र और राज्य सरकारों से उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों के विदेश जाने के कारणों पर विचार करने के लिए कहा है.

यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे होने के लिए भगवंत मान ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया.  उन्होंने कहा, ''अगर हजारों पंजाबी, हरियाणवी और अन्य भारतीय छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं तो इसके लिए पंजाब, हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जिम्मेदार है.''

भगवंत मान ने आगे कहा कहा, "सरकार ने कभी भी चिकित्सा अध्ययन और उच्च शिक्षा के लिए यूक्रेन, रूस, चीन, फिलीपीन और ताजिकिस्तान जैसे देशों में जाने की भारतीय छात्रों की मजबूरी पर ध्यान नहीं दिया."

इस वजह से बढ़ी कठिनाई

भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशभर में बड़ी संख्या सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने और निजी संस्थानों को अनुचित शुल्क वसूलने से रोकने के लिए एक ठोस योजना लाने की भी अपील की. मान ने कहा, "आजादी के बाद पंजाब में जिला स्तर पर कोई नया मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं किया गया और पटियाला, अमृतसर तथा फरीदकोट के सरकारी कॉलेजों में सीट संख्या में मामूली वृद्धि हुई है."

केंद्र सरकार की ओर से हालांकि छात्रों के मदद के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन यूक्रेन का एयर बेस बंद होने की वजह से छात्रों को लाने में कठिनाई काफी ज्यादा बढ़ गई है.

Punjab Election: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तीन सीटों पर हो सकता है उपचुनाव, जानें क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget